भारतीय बाल कल्याण परिषद (आईसीसीडब्ल्यू) 56 बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्रदान करेगी। इनमें 2020 के लिए 22, 2021 के लिए 16 और 2022 के लिए 18 बच्चे चयनित किए गए हैं। ये पुरस्कार 65 वर्षों से दिए जा रहे हैं, लेकिन कोरोना महामारी के कारण दो वर्षों से इनका वितरण नहीं हो सका था।
परिषद की आजीवन संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष गीता सिद्दार्थ ने बताया कि दो बच्चों को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जा रहा है। सभी बच्चे अलग-अलग 17 राज्यों से हैं। इन बच्चों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और नकद राशि दी जाएगी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये पुरस्कार कब और किसके हाथों प्रदान किए जाएंगे। गीता सिद्दार्थ ने बताया कि भारत पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये प्रदान किए जाते हैं। मार्कंडेय, प्रह्लाद, एकलव्य, अभिमन्यु, श्रवण, ध्रुव पुरस्कार के तहत 75-75 हजार रुपये, जबकि शेष सामान्य श्रेणी में 40 हजार रुपये दिए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 तक प्रधानमंत्री के हाथों ये पुरस्कार दिए जाते थे। इन बच्चों को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का मौका भी मिलता था। लेकिन, वर्ष 2019 में आईसीसीडब्ल्यू पर लगे वित्तीय गड़बड़ियों के आरोपों के बाद केंद्र सरकार ने स्वयं को इन पुरस्कारों से अलग कर लिया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय अलग से अपना पुरस्कार देता है। अब परिषद ने अपने पुरस्कारों के नाम भी बापू गयाधनी, संजय चोपड़ा, गीता चोपड़ा के बजाय मार्कंडेय, ध्रुव एवं प्रह्लाद अवार्ड कर दिया है।
1957 में हुई थी राष्ट्रीय वीरता पुरस्कारों की शुरुआत
भारतीय बाल कल्याण परिषद ने 1957 में शुरू राष्ट्रीय वीरता पुरस्कारों के तहत अब तक 1,060 बच्चों को सम्मानित किया है, जिनमें 742 लड़के और 318 लड़कियां हैं। चयनित बच्चों को स्नातक की शिक्षा पूरी करने तक वित्तीय सहायता मिलती है। इंजीनियरिंग और चिकित्सा जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं के जरिये वित्तीय सहायता मिलती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026।रायपुर जिले के पारागांव में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज के विकास के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50...