रायपुर। राजधानी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नशीली टेबलेट के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही आरोपियों के कब्जे से लगभग दो लाख प्रतिबंधित टेबलेट जब्त किया है। इसकी खुदरा कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक i10 कार, बुलेट और एवेंजर बाइक भी जब्त किया है। यह पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। नारकोटिक्स एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है।जानकारी के अनुसार, नशे के कारोबारियों के विरुद्ध प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के क्रेता, विक्रेता, सप्लायर एवं मेडिकल स्टोर संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की गई। थाना आजाद चौक क्षेत्र अंतर्गत मुकुट नगर पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी कियाजुद्दीन खान उर्फ विक्की एवं जे. भास्कर राव को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर अन्य आरोपी रविंद्र गोयल मुकेश साहू मोह. हसन एवं साहिल हसन को भी प्रतिबंधित नशीले टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया गया है। नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के दिशा में रायपुर पुलिस द्वारा यह बड़ी कार्रवाई की गई है। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 57400 नग स्पास्मो एवं 41720 नग अल्प्राजोलम कुल लगभग 2 लाख नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपए है जिसका खुदरा मूल्य लगभग 1 करोड़ है।वहीं पुलिस ने घटना में प्रयुक्त i20 कार सीजी 04 केजे 8707, बुलेट सीजी 04 एलआर 3438 एवं एवेंजर सीजी 04 एम सी 3316 जब्त किया गया है। रायपुर पुलिस द्वारा इस प्रकार के काले व्यवसाय को जड़ से समाप्त करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 306\22 बी, 22 सी नारकोटिक्स एक्ट अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पकड़े गए आरोपियों के नाम-
. कियाजुद्दीन खान उर्फ विक्की पिता रूक्कू खान, जे. भास्कर राव पिता जे. सम्पत राव,
रविन्द्र गोयल पिता गोपाल अग्रवाल,मुकेश कुमार साहू,. मोहम्मद हसन और साहिल हसन शामिल हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...