रायगढ़ | 19 मई 2025: अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ जिले के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘सक्षम कार्यक्रम’ के तहत 60 महिलाओं ने सिलाई प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। यह प्रशिक्षण मिलूपारा, डोलेसरा, चितवाही, बांधपाली और कथरापाली जैसे गांवों की महिलाओं को तीन महीने तक दिया गया।
इस दौरान प्रतिभागियों ने सिलाई मशीन चलाना, परिधान निर्माण और अन्य व्यावसायिक कौशलों का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के अंत में अदाणी कौशल विकास केंद्र द्वारा सभी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम गारेपेल्मा 2 कॉलरी लिमिटेड के परिसर में आयोजित हुआ, जहां साइट हेड सतीश कुमार कटारिया ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर परियोजना से जुड़े रोहित कुमार, राघवेंद्र शर्मा, राकेश, विकास प्रसाद और प्रशिक्षिका ममता यादव भी मौजूद रहीं।
सतीश कटारिया ने कहा, “सक्षम कार्यक्रम महिलाओं को न केवल हुनरमंद बनाता है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से भी सशक्त करता है। यह प्रयास गांवों में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में मील का पत्थर है।”
अदाणी फाउंडेशन रायगढ़ के तमनार और पुसौर प्रखण्ड में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, आजीविका उन्नयन और ढांचागत विकास जैसे कई सीएसआर कार्यक्रम चला रहा है। इनमें ‘सक्षम’ प्रमुख पहल के रूप में उभरा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण समाज के कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाना है।
इस प्रशिक्षण से अब महिलाएं अपने घर से सिलाई का कार्य शुरू कर सकती हैं या परिधान उद्योग में रोजगार प्राप्त कर सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक प्रभावशाली कदम माना जा रहा है।
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...