Google Analytics Meta Pixel रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की सौगात, 67 लाख बहनों को 631 करोड़ - Ekhabri.com

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की सौगात, 67 लाख बहनों को 631 करोड़

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि रक्षाबंधन से पहले जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 अगस्त को बालोद जिले के डौण्डीलोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह सम्मान समारोह के दौरान प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये की राशि अंतरित करेंगे।

 

महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। राज्य सरकार के अनुसार, यह राशि महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के साथ चिकित्सा, स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है।

 

योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग महिलाएं अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में राशि जमा करने के साथ-साथ विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में भी कर रही हैं। इससे परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने और महिलाओं की वित्तीय भागीदारी बढ़ाने में भी मदद मिल रही है।

 

महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 30 किस्तों में महिलाओं को 19 हजार 444 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। अब 31वीं किस्त के रूप में 631 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में पहुंचाई जाएगी।

 

राज्य सरकार के अनुसार सितंबर 2026 की 31वीं किस्त का भुगतान सामान्य तौर पर सितंबर माह में किया जाना था। हालांकि, रक्षाबंधन के अवसर को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सितंबर की निर्धारित राशि को त्योहार से पहले ही महिलाओं के खातों में अंतरित करने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को रक्षाबंधन से पहले आर्थिक सौगात मिलेगी।

Read Also  बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में मुख्यमंत्री ने 50 लाख की घोषणा

 

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख महिला-केंद्रित योजनाओं में शामिल है। योजना के माध्यम से नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका को सशक्त करने पर जोर दिया जा रहा है।

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *