Google Analytics Meta Pixel अभनपुर में 690 मीटर के गौरव पथ से 20 हजार लोगों को बड़ी राहत - Ekhabri.com

अभनपुर में 690 मीटर के गौरव पथ से 20 हजार लोगों को बड़ी राहत

रायपुर, 20 सितंबर 2026। अभनपुर में उरला चौक से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय तक निर्मित 690 मीटर लंबा गौरव पथ शहर की कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला रहा है। इस सड़क से करीब 20 हजार लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। छोटी लंबाई के बावजूद यह मार्ग प्रशासनिक क्षेत्र, आवासीय इलाकों और बाजार को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क बन गया है।

 

राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के बायपास निर्माण के बाद अभनपुर के प्रमुख प्रशासनिक परिसरों तक सीधी और सुगम पहुंच की जरूरत महसूस की जा रही थी। एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, उप-पंजीयक कार्यालय, विद्युत विभाग, विश्राम गृह, ब्लॉक कॉलोनी और साप्ताहिक हाट-बाजार तक पहुंचने के लिए लोगों को पहले शहर के अंदरूनी और संकरे रास्तों से गुजरना पड़ता था।

 

गौरव पथ के निर्माण से उरला चौक से प्रशासनिक क्षेत्र तक सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध हुई है। इससे शहर की आंतरिक सड़कों पर वाहनों का दबाव कम हुआ है और यातायात व्यवस्था में सुधार आया है। जाम की समस्या से भी लोगों को राहत मिली है।

 

बाजार क्षेत्र तक पहुंच के लिए पहले एक कच्चा वैकल्पिक मार्ग ही उपलब्ध था, जो बारिश के दौरान अक्सर बंद हो जाता था। गौरव पथ के साथ पुल-पुलियों के निर्माण से जलभराव और मार्ग अवरुद्ध होने की समस्या का भी समाधान हुआ है। अब ब्लॉक कॉलोनी, विश्राम गृह और साप्ताहिक हाट-बाजार तक पूरे साल आवागमन आसान हो गया है।

 

बेहतर सड़क संपर्क का असर स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों पर भी दिखाई दे रहा है। बाजार और हाट-बाजार तक लोगों की पहुंच आसान होने से आवागमन बढ़ा है, जिससे स्थानीय कारोबार को भी गति मिली है।

Read Also  शादी समारोह में शामिल होने आई थी दो नाबालिग...6 आरोपियों ने किया गैंगरेप...एक ने भागकर बचाई अस्मत

 

690 मीटर लंबा गौरव पथ अभनपुर में प्रशासनिक सुगमता, बेहतर यातायात प्रबंधन और आम लोगों की आवाजाही को आसान बनाने वाली महत्वपूर्ण जनोपयोगी परियोजना के रूप में सामने आया है। यह सड़क शहर के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने के साथ स्थानीय लोगों के लिए आवागमन का नया और सुविधाजनक विकल्प बन गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *