भानुप्रतापपुर। विकासखंड के अंतर्गत स्थित कुल 17 स्कूल भवनों की स्थिति काफी जर्जर है। बारिश के मौसम में यहां पढऩे वाले बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में अति आवश्यक मरम्मत कार्य के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर के माध्यम से ग्राम पंचायतों में 7 लाख 4 हजार 185 रुपए जारी किए गए हैं, लेकिन राशि दिए जाने के चार माह बाद भी सरपंच, सचिव के द्वारा अब तक मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। वहीं इस बारे में जनपद कार्यालय, स्कूलों तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कोई जानकारी नहीं मिली है। विदित हो कि भानुप्रतापपुर ब्लाक के कई शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल भवन काफी पुराना व जर्जर स्थिति में है। स्कूल प्रबंधन के मांग के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा पंचायतों के माध्यम से मरम्मत कार्य हेतु राशि जारी की गई थी। वर्ष 2021-2022 में स्कूलों की छत, खिड़की व दरवाजा मरम्मत के नाम से शासकीय प्राथमिक शाला चौगेल स्वीकृति 40 हजार, शासकीय प्राथमिक शाला मुल्ला 40 हजार, शासकीय प्राथमिक शाला केवटी 40 हजार, शासकीय प्राथमिक शाला खड़का 40 हजार, शासकीय प्राथमिक शाला कुआ पानी 40 हजार, शासकीय प्राथमिक शाला अलवर कला 40 हजार, शासकीय प्राथमिक शाला चिचमर्रा 40 हजार, शासकीय प्राथमिक शाला बोगर 40 हजार, शासकीय माध्यमिक स्कूल सेलगांव 80 हजार थी जिसमें 40 हजार जमा हो चुका है, शासकीय माध्यमिक स्कूल शाहकट्टा 80 हजार जिसमें 40 हजार जमा हो चुका है, शासकीय माध्यमिक स्कूल मुल्ला 41 हजार 395 राशि जारी, शासकीय माध्यमिक स्कूल कनेचुर 41 हजार 395 राशि जारी।शासकीय माध्यमिक स्कूल भैसाकन्हार डू, 41 हजार 395 राशि जारी, शासकीय माध्यमिक स्कूल हरनपुरी 40 हजार, शासकीय माध्यमिक स्कूल चिचगांव 40 हजार, शासकीय माध्यमिक स्कूल आसुलखार 50 हजार, शासकीय माध्यमिक स्कूल कुर्री 50 हजार रुपये जारी किए जा चुके हंै। यह राशि पंचायत को चेक के माध्यम 8 अक्टूबर 2021 को दी जा चुकी है। पैसे आ जाने के बावजूद सरपंच व सचिव द्वारा मरम्मत कार्य में दिलचस्पी नहीं ली जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...