Google Analytics Meta Pixel विशेषज्ञ न होने का हवाला दे निर्धन मरीज को निजी अस्पताल में भेजा - Ekhabri.com

विशेषज्ञ न होने का हवाला दे निर्धन मरीज को निजी अस्पताल में भेजा

पिथौरा। महासमुन्द, जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के न होने की बात कहते हुए एक निर्धन मरीज को भी जिला मुख्यालय के एक महंगे निजी अस्पताल उपचार हेतु भेजने की जानकारी मिली है। बहरहाल पीडि़त परिवार अब निजी अस्पताल में मोटी फीस देकर उपचार करवाने मजबूर है। शासन द्वारा जरुरतमंदों के बेहतर इलाज करने हेतु केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा नि:शल्क उपचार हेतु योग्य डॉक्टरों के साथ आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध करवाई गई हैं। परन्तु मोटी पगार लेने के बाद भी कुछ सरकारी डॉक्टर ईमानदारी से कार्य करने वाले स्वास्थ्य अमले को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला महासमुन्द के जिला अस्पताल से सामने आया है।बताया जा कि 9 फरवरी को गौतमचंद जैन एवं रौनक जैन चंद्रिका जैन ग्राम बोडरीदादर निवासी अपने मोटरसाइकिल से महासमुंद जा रहे थे इस बीच बागबाहरा में यह परिवार सडक दुर्घटना का शिकार हो गया। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा उपचार हेतु ले जाया गया। जहां डाँक्टरों ने बताया कि गौतमचंद जैन 50 वर्ष के हाथ में फेक्चर तथा रौनक जैन सात वर्ष के पैर में तीन जगह फेक्चर है। वहीं चंद्रिका जैन 45 वर्ष के कमर में चोट होना बताया। चूंकि बागबाहरा सरकारी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है लिहाजा तीनों मरीजों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल खरोरा महासमुंद भेजा गया। जिला अस्पताल में उपस्थित डॉ.ने मरीजों का उपचार करने के बजाय उन्हें यहां कोई व्यवस्था नहीं है कहते हुए तीनों दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को महासमुंद के निजी अस्पताल में भेज दिया गया। सरकारी अस्पताल में सेवा देने वाले डॉक्टरों का निजी अस्पताल में उपचार हेतु भेजना आश्चयजनक था। इसके बाद इस परिवार को सरकारी एम्बुलेंस से ही जिला मुख्यालय के एक चर्चित निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।
सरकारी डॉक्टर का निजी रिफर
जिला अस्पताल में पदस्थ जिम्मेदार सरकारी डॉक्टर द्वारा किसी मरीज को सरकारी अस्पताल में सुविधा नहीं है कह कर निजी अस्पताल भेजना प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है। ज्ञात हो कि जिला मुख्यालय में अब मेडिकल कॉलेज भी खुल रहा है जिला अस्पताल अब मेडिकल कॉलेज अस्पताल का रूप ले चुका है इसके बावजूद यहां पदस्थ एक डॉक्टर के उक्त रवैये ने अभी से मेडिकल कॉलेज अस्पताल की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लगाने के लिए पर्याप्त है।
स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत
स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए लगातार चर्चा में रहने वाले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव एवं महामहिम राज्यपाल से जिला अस्पताल की व्यवस्था और स्वास्थ्य अधिकारियों डॉक्टरों द्वारा की जा रही लापरवाही की शिकायत पीडि़त परिवार द्वारा की गई है।

Read Also  आंगनबाड़ियों में बच्चों के लिए स्वच्छ पानी की हुई व्यवस्था, तीन जिलों के 210 आंगनबाड़ियों में लगाये जाएंगे स्टील के मेडिकल ग्रेड वॉटर स्टोरेज टैंक


Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में बारिश के आसार

By User 6 / June 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...