Google Analytics Meta Pixel दुनिया के 7 सबसे छोटे मुल्क, कई देशों का तो आपने सुना नहीं होगा नाम - Ekhabri.com

दुनिया के 7 सबसे छोटे मुल्क, कई देशों का तो आपने सुना नहीं होगा नाम

नई दिल्ली। दुनिया में कुल 195 देश हैं। इनमें से कुछ देश ऐसे हैं, जो काफी बड़े हैं, तो वहीं कुछ देश काफी छोटे हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दुनिया के कुछ ऐसे छोटे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इनमें से तो कुछ देश ऐसे भी हैं, जिनका शायद ही आपने नाम भी सुना हो। कैरबियन सागर में स्थित एक द्वीपीय देश है सेंट किट्स और नेविस। दरअसल, ये दो खूबसूरत द्वीप हैं, जिनकी खोज 1498 में क्रिस्टोफर कोलंबस ने की थी। साल 1983 में आजाद हुए इस देश का कुल क्षेत्रफल 261 वर्ग किलोमीटर है, जिसमें से सेंट किट्स 168 वर्ग किलोमीटर और नेविस मात्र 93 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस देश की कुल आबादी 50 हजार के आसपास है।
महज 160 वर्ग किलोमीटर में फैले इस देश का नाम है लिचटेन्स्टीन, जो ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड के मध्य स्थित है। इस देश की आबादी लगभग 40 हजार है। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रति व्यक्ति जीडीपी के हिसाब से यह दुनिया का सबसे अमीर देश है। यहां बेरोजगारी दर सबसे कम है।
ये है माल्टा, जो भूमध्य सागर में स्थित सात द्वीपों का एक समूह है। इस देश का क्षेत्रफल मात्र 316 वर्ग किलोमीटर है। इस छोटे से देश की जनसंख्या साढ़े चार लाख के आसपास है। 1964 में आजाद हुए माल्टा पर अलग-अलग दौर में रोमन, फ्रेंच और ब्रिटिश लोगों ने राज किया है। इस देश का एतिहासिक महत्व बहुत है। यही वजह है कि यहां लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।
लगभग 30 हजार की आबादी वाले इस देश का नाम है सैन मरीनो, जो महज 61 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। चारों तरफ से इटली से घिरा यह देश यूरोप का सबसे प्राचीन गणतंत्र है, जिसकी स्थापना 301 ईस्वी में हुई थी। इस देश की सबसे खास बात ये है कि यहां गाडिय़ों की संख्या यहां की आबादी से भी ज्यादा है।
महज 21 वर्ग किलोमीटर में फैला नॉरू नाम का यह देश दुनिया का सबसे छोटा द्वीपीय देश है। इस देश की आबादी करीब नौ हजार है। 60 एवं 70 के दशक में इस देश की मुख्य आय फास्पेट माइनिंग से होती थी, लेकिन अधिक दोहन की वजह से यह खत्म हो गया। यहां नारियल का उत्पादन खूब होता है।
वेटिकन सिटी का नाम तो आपने सुना होगा। यह दुनिया का सबसे छोटा देश है। महज 100 एकड़ में फैला यह देश चारों तरफ से रोम से घिरा हुआ है। इसे पवित्र देश भी कहा जाता है, क्योंकि यहां दुनिया का सबसे बड़ा कैथोलिक चर्च स्थित है। इस छोटे से देश में मात्र 1.27 किलोमीटर की एक रेल लाइन भी है जो दुनिया का सबसे छोटा रेलवे सिस्टम है।
तुवालू नाम का यह देश प्रशांत महासागर में हवाई और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्थित एक पोलिनेशियाई द्वीपीय देश है। यह देश चार द्वीपों से मिलकर बना है। 1978 में अंग्रेजों से आजाद हुए इस देश की आबादी करीब 12 हजार है। यहां की राजभाषा तुवालुयाई और अंग्रेजी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

खाद्य विभाग के लिए 6216 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...