70 वर्षीय वृद्ध ने अंगूठा लगाना छोड़, हाथों में ली कलम, “पढ़ना लिखना” अभियान बना वरदान

दुर्ग। ग्राम नंदकटठी के रहने वाले 70 वर्षीय कनक यादव ने अपने सीखने की ललक से एक अलग ही मिसाल कायम की है। पहले ग्रामीण अंचल में शिक्षा का विस्तार इतने बड़े पैमाने पर नहीं हुआ था जिसके चलते कनक यादव जी शिक्षा से वंचित रह गए थे। लेकिन आने वाली शिक्षित पीढ़ियों को देखकर उनके अंतर्मन में भी पढ़ने की ललक थी।

जब राज्य शासन द्वारा ‘‘पढना लिखना‘‘ अभियान की शुरुआत ग्राम नंदकटठी मे शुरु की गई तो स्वयं सेवी शिक्षिका दीपाली निषाद उनके घर पहुंची जहां उन्होंने शासन की योजना में कनक यादव को भागीदार बन शिक्षित होने का प्रस्ताव दिया। उम्र की दहलीज को देखते हुए कनक  को असहजता महसूस हुई और उन्होंने शुरूआत में पढ़ने के लिये मना कर दिया। उनका कहना था कि इस उम्र में पढ़ाई करके मैं क्या करूँगा, लेकिन स्वयं सेवी शिक्षिका दीपाली ने उन्हें बताया कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती, पढने-लिखने के कई फायदे हैं, सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आप आने वाली पीढ़ियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं।

कनक यादव अपने पोते-पोतियों को स्कूल जाते हुए देखते थे और यही कारण था कि सीखने की इच्छा उनके मन में कहीं दबी हुई थी। इसके पश्चात् उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए, पढ़ने के लिए हामी भर दी। यह उनके जीवन का एक अनोखा अनुभव था, जिसे वह पूरी तरीके से जी रहे थे।

वह साक्षरता केन्द्र मे सबसे पहले पहुँच जाते थे और मन लगाकर पढ़ने की कोशिश करते थे। पढ़ने की ललक और मेहनत ने आज उन्हें निरक्षर से साक्षर बना दिया। पहले बैंक, शासकीय या अशासकीय कार्यों के फॉर्म में उन्हें अपने हस्ताक्षर की जगह अंगूठा लगाना पड़ता था, लेकिन अब उन्होंने हस्ताक्षर करना सीख लिया है। उन्होंने इतना अक्षर ज्ञान अर्जित कर लिया है कि वह पढ़ भी लेते हैं। वह जब पढ़ने साक्षरता केन्द्र मे जातें हैं तो अपने अनुभव को अन्य असाक्षर साथियों के साथ साझा करते हैं।

वह बताते हैं कि उनके समय में शिक्षा को लेकर इतनी जागरूकता नहीं थी लेकिन जो अवसर उन्हें बचपन में नहीं मिला आज राज्य शासन की योजना के द्वारा मिल रहा है। कनक यादव जी आज भी मजदूरी करते हैं लेकिन उम्र के इस पड़ाव में भी राज्य शासन के ‘‘पढ़ना लिखना’’ अभियान ने उनके जीवन में  उजाला ला दिया है । उनके पढ़ने की ललक में ‘‘पढ़ना लिखना’’ अभियान का बहुत बड़ा योगदान है। वो अपने दोस्तों को ‘‘पढ़ना लिखना’’ अभियान के बारे में बताते हैं। वो बताते हैं कि ‘’आखर झाँपी’’ पुस्तक को उन्होंने सम्भाल कर रखा है, यह वह पुस्तक है जिसे वह शाम को पढ़ने के लिए ले जाते हैं। वो छोटे-छोटे बच्चो को भी बताते हैं कि मै पढ़ने जाता हूं।

कनक यादव ने ‘‘परीक्षा महा-अभियान’’ में भी पेपर दिया, जिसमें उन्होंने पूरे निर्धारित समय का उपयोग किया। ऐसा कहते हैं कि जो सीखना छोड़ देता है वो बूढा है, चाहे बीस का हो या अस्सी का, जो सीखता रहता है वो जवान रहता है। वर्तमान में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कनक यादव अब अंगूठा न लगाकर हस्ताक्षर करते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *