Google Analytics Meta Pixel भारत में 75 फीसद महिलाएं बच्चों के भी टीकाकरण के लिए सहमत - Ekhabri.com

भारत में 75 फीसद महिलाएं बच्चों के भी टीकाकरण के लिए सहमत

भारत में 75 फीसद महिलाएं न केवन अपने बच्चों के भी टीकाकरण के लिए सहमत है, बल्कि उनको कोरोनारोधी टीका पर पूरा भरोसा है। देश में कोरोनारोधी टीकाकरण का दूसरा दौर शुरू हो चुका है। इसके तहत 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और कई बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इसके बावजूद टीके की विश्वसनीयता को लेकर कई तरह के सवाल खडे हो रहे हैं। यही वजह है कि कई लोग टीका लगवाने से हिचक भी रहे हैं। इन सबके बीच एक अध्ययन का निष्कर्ष उत्साह बढ़ाने वाला है।

हार्वर्ड के शोधकर्ताओं ने एक सर्वे में पाया कि कोरोना के टीके की स्वीकार्यता भारतीय महिलाओं में अन्य देशों की तुलना में अधिक है। सर्वे पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में कराया गया,  जब टीकाकरण्ा की शुरुआत भी नहीं हुई थी।
हार्वर्ड टीएच चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में 16 देशों की करीब 18,000 महिलाओं को शामिल किया। उनसे काल्पनिक तौर पर सुरक्षित, मुफ्त और 90 फीसद प्रभावी टीके के बारे में उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए प्रश्न पूछे गए। अध्ययन में शामिल गर्भवती महिलाओं में 52 फीसद और 73 फीसद सामान्य महिलाओं ने कहा कि टीका लगवाएंगी। सर्वे में शामिल कुल महिलाओं में से 69 फीसद ने कहा कि अपने बच्चों का भी टीकाकरण कराएंगी।

इस सर्वे का निष्कर्ष यूरोपीयन जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। इसके अनुसार, टीके की स्वीकार्यता भारत, फिलीपींस और लैटिन अमेरिकी देशों में गर्भवती महिलाओं में 60 फीसद से अधिक और अन्य महिलाओं में यह 78 फीसद से ज्यादा रही। वहीं, 75 फीसद माताओं ने इस बात के संकेत दिए कि वे अपने बच्चों का टीकाकरण कराएंगी। वहीं दूसरी ओर, अमेरिका और रूस जैसे सर्वाधिक प्रभावित देशों में महज 45 फीसद गर्भवती महिलाओं ने टीके की स्वीकार्यता पर हामी भरी। जबकि इन देशों में अन्य महिलाओं में इसकी स्वीकार्यता 56 फीसद से भी कम रही। यह स्थिति आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की भी रही, जहां अपेक्षाकृत प्रकोप कुछ कम रहा।
शोधपत्र की लेखिका जुलिया वू का कहना कि टीके के प्रति हिचक के कई कारण्ा सामने आए। इनमें कोरोना संक्रमण का आशंकित खतरा,  सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसियों पर भरोसे का स्तर तथा मौजूदा टीके के प्रति रवैया मुख्य कारक शामिल हैं। इसलिए टीके को लेकर लोगों की सभी चिंताओं के समाधान के लिए अभियान चलाया जाना चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

प्लेन हाइजैक की खबर के बीच, जयपुर एयरपोर्ट में की गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...