छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के एक गांव में 17 मई, 2013 को हुए कथित नरसंहार की एसआईटी जांच की मांग संबंधी एक याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, “नक्सलवाद पर हमें सख्त रहना होगा।” इस नरसंहार में आठ लोग मारे गए थे और सीबीआई पहले से ही इस मामले की जांच कर रही है।
जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस एमएम सुंद्रेश की पीठ के समक्ष केंद्र की ओर से पेश सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि कुछ ऐसे संगठन हैं जो नक्सली घटना वाले स्थल पर अपनी तथ्यान्वेषी टीमें भेजते हैं। ऐसी तथ्यान्वेषी टीमें पूर्व-निर्धारित निष्कर्ष पेश करती हैं जिनमें सुरक्षा बलों की गलती बताई जाती है और फिर अदालतों में याचिकाएं दाखिल की जाती हैं। शीर्ष अदालत उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें जांच के लिए छत्तीसगढ़ से बाहर के अधिकारियों की एक एसआईटी गठित करने और कथित नरसंहार में शामिल संयुक्त बल के सदस्यों पर मुकदमा चलाने की मांग की गई है। साथ ही इसमें पीड़ितों और उनके परिवारों को मुआवजे का भुगतान करने के निर्देश देने की मांग भी की गई है।
सुनवाई के दौरान तुषार मेहता ने शुरुआत में कहा कि मामला गंभीर है और नक्सली घटना से जुड़ा है। नक्सलवाद पर हमें सख्त होना होगा। उनका कहना था कि घटना की सीबीआइ जांच जल्द पूरी हो जाएगी और 30 नवंबर तक अदालत में अंतिम स्थिति रिपोर्ट दाखिल कर दी जाएगी। पीठ मामले पर अगली सुनवाई नौ दिसंबर को करेगी।
शीर्ष अदालत ने मई, 2019 में कहा था कि वह इस बात के प्रति आश्वस्त है कि त्वरित जांच के लिए यह मामला सीबीआइ को संदर्भित किया जाना चाहिए। अदालत का कहना था, सीबीआइ निदेशक यह सुनिश्चित करेंगे कि जांच ऐसे अधिकारी या अधिकारियों को सौंपी जाए जो छत्तीसगढ़ के न हों। मई, 2019 के आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि घटना की जांच के लिए प्रदेश सरकार ने 28 मई, 2013 को एसआईटी का गठन किया था, लेकिन 2014 से की गई उसकी जांच की प्रगति से वह संतुष्ट नहीं है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
जशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। क्षेत्र की माताओं और बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी पिछली फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज हो गया है और पहली झलक...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
रायपुर। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के डौंडीलोहारा में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं के...