विभिन्न सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 2.30 करोड़ रूपए की मंजूरी
रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव सर्किट हाउस में विभिन्न समाज एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मण्डल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक-एक कर सभी समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में भी फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज की मांग पर फरहद चौक में शहीद वीर नारायण सिंह की मूर्ति स्थापना की घोषणा के साथ ही चौक के सौंदर्यीकरण की स्वीकृति प्रदान की। धोबी समाज के प्रतिनिधियों ने रजक कल्याण बोर्ड बनाने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से कहा कि पहले खुद के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री करें। जिससे सामाजिक भवन के लिए राशि स्वीकृत की जा सकें। आदिवासी कंवर समाज के सामाजिक भवन विस्तार की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की जमीन होने राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल से आज राजनांदगांव में सामाजिक संगठनों से मुलाकात के दौरान मुस्लिम तेली समाज में जाति प्रमाण-पत्र बनाने में आ रही कठिनाई से अवगत कराया मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम या ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित करें। इसी प्रकार बौद्ध समाज के प्रतिनिधियों ने भी जाति प्रमाण-पत्र बनाने में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने प्रतिनिधिमंडल को जाति प्रमाण-पत्र बनाने के नियम और प्रक्रिया से अवगत कराया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न समाजों की मांग पर सामाजिक भवन और अन्य कार्यों के लिए लगभग 2 करोड़ 35 लाख रूपए की मंजूरी प्रदान की। उन्होंने निषाद समाज को छात्रावास निर्माण के लिए 25 लाख रूपए, प्रजापति ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय लालबाग राजनांदगांव को 25 लाख रूपए, सामाजिक भवन निर्माण के लिए राजपूत क्ष़ित्रय समाज को 30 लाख रूपए, महाराष्ट्रीयन तेली समाज को 20 लाख रूपए, कायस्थ समाज को 20 लाख रूपए, मुस्लिम समाज को 20 लाख रूपए, कच्छ गुर्जर समाज को 20 लाख रूपए, मारवाड़ी समाज को 20 लाख रूपए, ठेठवार समाज को 20 लाख रूपए, चन्द्राकर समाज ग्राम जंगलेश्वर को 20 लाख रूपए देने की घोषणा की। इसी प्रकार गुजराती समाज को 15 लाख रूपए, स्वीकृत करने की घोषणा की। इसके अलावा मसीही समाज को कब्रिस्तान में बाउण्ड्रीवाल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...