Google Analytics Meta Pixel नवनिर्वाचित पदाधिकारी समाज के विकास के लिए कार्य करें: मुख्यमंत्री बघेल - Ekhabri.com

नवनिर्वाचित पदाधिकारी समाज के विकास के लिए कार्य करें: मुख्यमंत्री बघेल

मुख्यमंत्री ने साहू समाज के भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की
जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 

रायपुर-मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात अभियान अंतर्गत राजनांदगांव प्रवास के दौरान आज शाम जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे नए जोश के साथ सभी को साथ लेते हुए समाज के विकास और उपलब्धि के लिए मिलकर कार्य करे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साहू समाज के भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री टहल सिंह साहू ने की। इस मौके पर खाद्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी धान मिंजने का कार्य चल रहा है और धान खरीदी का शुभारंभ हो चुका है। किसान टोकन लेकर धान का विक्रय कर रहे है। उन्होंने किसानों से कहा की सभी को पैरा दान करना है, ताकि गौठान ने मवेशियों के लिए चारा उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि आज ग्राम सुरगी और सुकुल दैहान में बड़ी मात्रा में पैरादान किया गया है। पैरा दान करने वालों को पुरस्कृत भी किया जा रहा है। गोबर और गोमूत्र के विक्रय से राशि मिल रही है। सभी विकासखंड में रूलर इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना की जा रही है, इसका लाभ सभी को उठाना चाहिए। रीपा के तहत तेल पेरने की मशीन, आटा बनाने की मशीन, धान कूटने की मशीन लगाई गयी है। यहां समाज के लोगों को भी रोजगार मिलेगा और प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए जमीन, पानी, बिजली, शेड सहित लोन की व्यवस्था युवाओं के लिए की गई है।      मुख्यमंत्री ने कहा कि समर्थन मूल्य में राज्य में धान खरीदी की जा रही है। भूमिहीन गरीब मजदूरों के राजीव गांधी भूमिहीन न्याय योजना प्रारंभ की गई है, जिसमें 7 हजार रुपए प्रति वर्ष राशि दी जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, मुख्यमंत्री हाट बाजार, मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के तहत हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया जा रहा हैं। सरकार छत्तीसगढ़ी बोली भाषा रहन-सहन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। पारंपरिक खेल फुगड़ी, गिल्ली-डंडा, बिल्लस जैसे खेलों को वापस लाने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल की शुरुआत की गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...