Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल



मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहने वाला है। आप अपने आर्थिक मामलों में अच्छा धन कमा सकते हैं और आप अपने कुछ कार्य में जल्दबाजी दिखाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नहीं तो वह लंबे लटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। कुछ कार्य में आपको तेजी दिखाना होगा नहीं तो समस्या हो सकती है। आज आपके गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आलस्य ना दिखाएं,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।



वृष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप घर परिवार के किसी मामले को धैर्य से निपटाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। वाणिज्यिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। यदि कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है तो उसमें आपको परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को आज बल मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।


मिथुन राशि : आज का दिन आप धार्मिक गतिविधियों में पूरी रुचि दिखाएंगे। आज आपके लिए किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनती दिख रही है। जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को समय रहते पूरा करें,नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी और आप कुछ पुण्य कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी आज कोई मन मुताबिक इच्छा की पूर्ति होती दिख रही है। आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।




कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में कुछ नीतयों को अपनाकर अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएंगे,लेकिन आपको कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा। जिसमें वह सामंजस्य से काम लेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में आज किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार के सभी सदस्यों उसमें व्यस्त रहेंगे और किसी अपने परिजनों की सीख व सलाह से आगे चलेंगे और आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने की उम्मीद बनती दिख रही है।

Read Also  आज का राशिफल



सिंह राशि : आज का दिन आपके दीर्घकालीन योजनाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपको अपने करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा और साझेदारी में आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। आज किसी के नेतृत्व में कार्य करें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने व्यवसाय के कुछ लंबित पड़ी हुई योजनाओं की सुध-बुध लेनी होगी नहीं तो बाद में समस्या आ सकती है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारियों में कठिन परिश्रम करना होगा,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

कन्या राशि : आज का दिन नौकरी कर रहे लोगों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी लापरवाहियों पर अंकुश लगाना होगा नहीं तो समस्या हो सकती है और अपने बढ़ते हुए खर्चों के कारण आप एक बजट बनाकर चले,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आप किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं,तो आज बिल्कुल ना लें,नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा और किसी सरकारी काम में निवेश करने से पहले उसके नीति व नियमों को पूरा जानें तभी उसमें धन लगाएं। आपको अपने आसपास रह रहे कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह अपने धन को कहीं गलत लगा सकते हैं।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़ने के लिए रहेगा। आप मनोरंजन के कार्यक्रम में भी पूरी रुचि दिखाएंगे और कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता के अनुसार काम मिलने का आप पूरा लाभ उठाएंगे। आप अपनी बुद्धि और विवेक से कुछ मामलों को निपटाएं,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोग किसी पर भरोसा करने से बचें,नहीं तो वह उसे तोड़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय उनकी समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे।

Read Also  आज का राशिफल




वृश्चिक राशि : आज आपको एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप बड़ी सोच से काम लेंगे। यदि आप किसी वाहन की खरीदारी करने जा रहे है तो आपकी इच्छा आज पूरी होगी और आपको अपने परिजनों से आज तालमेल बनाए रखना होगा। यदि आप किसी काम को करें,तो उसमें धैर्य व साहस बनाए रखें,तभी वह पूरा हो सकता है। आप अपनी बातों से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। करियर को लेकर चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी।

धनु राशि : आज के दिन आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। जनकल्याण के कार्यों से आप अच्छा नाम कमाएंगे और आपको कोई एक अलग पहचान भी मिल सकती है,लेकिन आज आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा। यदि आपने उसे बनाए रखा,तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ सकता है और आप अपनी सामाजिक सोच से आज आगे बढ़ेंगे। आपको धार्मिक मामलों में संकोच करने से बचना होगा। आप अपने कुछ लक्ष्य को पूरा करेंगे और मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।



मकर राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा और आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,जिनसे आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आपके रक्त संबंधी रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आज आपकी मुलाकात होगी और पारिवारिक योजनाओं को आप आगे बढ़ाएंगे और जीवनसाथी के करियर को लेकर परेशान चल रहे थे,तो उनके लिए आज छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं।

Read Also  Breaking News: कुम्हारी में खपरी खदान में गिरी बस: 11 मौत, कई घायल



कुंभ राशि : आज का दिन आपकी साख बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी कुछ अनोखी कोशिशे रंग लाएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन मजबूत रहेगा और रचनात्मक और कला कौशल के कार्य में भी आज वृद्धि होगी। साझेदारी में आज आपको किसी काम को करना बेहतर रहेगा। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों की सुध लेंगे,तभी उन्हें समय रहते पूरा कर पाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपनी आंखें व कान खोलकर काम करना होगा,नहीं Kade समस्या हो सकती है। आपको अपनी किसी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज करने से बचना होगा।



मीन राशि : आज का दिन आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास लेकर आएगा। यदि कुछ अनबन चल रही थी,तो उससे आपको निजात मिलेगी,लेकिन यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला चल रहा है,तो उसमें आपको सक्रिय रहना होगा नहीं तो वह आपके लिए कोई समस्या लेकर आ सकता है। वर्क फ्रॉम होम में कार्यरत लोग आज पूरी मेहनत और लगन से काम करें,नहीं तो उनके अधिकारी उन पर बरस सकते हैं। आपका धन खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे,लेकिन बिजनेस में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आप उन्हें आसानी से कर पाएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में न्यायधानी नाइट्स की शानदार जीत, चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल के करीब

By User 6 / October 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। लीग के पांचवें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने टूर्नामेंट में अपनी...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...