Google Analytics Meta Pixel इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के पूर्वानुमान फिर सबसे सटीक - Ekhabri.com

इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के पूर्वानुमान फिर सबसे सटीक

इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के एक्जिट पोल के पूर्वानुमान फिर से एकदम सटीक बैठे हैं। इसने अपना शानदार रिकार्ड बरकरार रखा है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों के नतीजे ठीक वैसे ही रहे जैसे कि इसने पूर्वानुमान दिया था। इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के एक्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में लगातार सातवीं बार सूपड़ा साफ करने के लिए तैयार है लेकिन वह कड़े मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को कांग्रेस के हाथ गंवा बैठेगी।

 

 

दोनों राज्यों के नतीजों ने फिर साबित कर दिया कि इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के एक्जिट पोल कितने त्रुटिहीन रहते हैं। नवीनतम भविष्यवाणियां चुनाव पूर्वानुमान में 95 प्रतिशत सटीकता के इसके ट्रैक रिकार्ड के अनुरूप हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में 129 से 151 सीटों के बीच सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई थी। विपक्षी कांग्रेस पार्टी को 16 से 30 सीटें और अरविद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को नौ से 21 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। पूर्वानुमान के अनुसार ही आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर रही। गुजरात में भाजपा, कांग्रेस व आप को क्रमश : 156, 17 और पांच सीटें मिलीं।

 

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को 68 सदस्यीय विधानसभा में 30 से 40 सीटों के बीच मिलने का अनुमान लगाया गया था और वास्तव में ऐसा हुआ भी। भाजपा अपने 2017 के प्रदर्शन से पीछे रह गई जब उसने 44 सीटें जीती थीं। इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया एक्टिज पोल 2022 में भगवा पार्टी को 24 से 34 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई थी, जो सही निकली। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को 40 और भाजपा को 25 सीटें मिलीं। इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया ने कहा कि नवीनतम एक्जिट पोल ने फिर दिखाया है कि हमारी चुनावी भविष्यवाणियां कभी भी लोगों को गुमराह नहीं करती हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...