वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा के दौरान किराये में छूट फिलहाल नहीं मिलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका संकेत दिया। सांसद नवनीत राणा के प्रश्न का उत्तर देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, पिछले साल रेलवे ने यात्री सेवाओं के लिए 59000 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है। यह राशि कुछ राज्यों के वार्षिक बजट से भी बड़ी है। उन्होंने कहा कि रेलवे का वार्षिक पेंशन बिल 60000 करोड़ रुपये है, वेतन बिल 97000 करोड़ रुपये है जबकि ईंधन पर 40000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, अगर फैसले लेने होंगे तो हम लेंगे। लेकिन फिलहाल, सभी को रेलवे की स्थिति पर गौर करना चाहिए।
रेलमंत्री से पूछा गया था कि ट्रेन यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली छूट कब बहाल होगी। कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से किराये में छूट को निलंबित कर दिया गया है। एक अन्य सवाल के जवाब में वैष्णव ने कहा कि वर्तमान में वंदे भारत ट्रेनें 500 से 550 किलोमीटर की अधिकतम दूरी तय कर रही हैं। स्लीपर कोच लग जाने के बाद लंबी दूरी के लिए वंदे भारत ट्रेनें शुरू होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद देश के कोने-कोने से अयोध्या को ट्रेनों से जोड़ने की योजना है। उन्होंने कहा कि रेलवे को 2030 तक पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त होने का लक्ष्य है और इस पर काम चल रहा है।
आइआरसीटीसी को भोजन से संबंधित 5869 शिकायतें मिलीं
लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में रेल मंत्री ने कहा कि एक अप्रैल 2022 से 31 अक्टूबर 2022 के बीच इंडियन रेलवे कैटरिग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) को ट्रेनों में खाने की गुणवत्ता से संबंधित 5869 शिकायतें मिली हैं। रेलवे का प्रयास है कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार यात्रियों को अच्छी गुणवत्ता और स्वच्छ भोजन मिले।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...