Google Analytics Meta Pixel अविवाहित बताकर विवाहित महिला से की शादी, फिर पति को भेजी आपत्तिजनक फोटो - Ekhabri.com

अविवाहित बताकर विवाहित महिला से की शादी, फिर पति को भेजी आपत्तिजनक फोटो

भिलाई के पुरानी भिलाई थाना में एक अजब ही मामला आया है। जहां विवाहित महिला को एक विवाहित पुरुष से प्रेम हुआ। इसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली। लेकिन, आरोपित ने अपनी शादी की बात महिला से छिपाई थी। आरोपित अभनपुर से सप्ताह में दो से तीन बार महिला से मिलने आया करता था। ये सिलसिला करीब तीन साल तक चला। लेकिन, एक दिन रायपुर के एम्स में महिला ने आरोपित को उसकी पत्नी और बच्चों को देख लिया। वहां उनके बीच जमकर विवाद हुआ। इसके बाद महिला ने आरोपित की पत्नी के पास अपनी और आरोपित की शादी की फोटो भेज दी। इस बात से नाराज होकर आरोपित ने उसके पहले पति को महिला के साथ अपनी आपत्तिजनक फोटो भेज दी। इसके बाद महिला ने पुरानी भिलाई थाना में आरोपित के खिलाफ शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस ने बताया कि पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में रहने वाली 32 वर्षीय महिला और ग्राम खोरपा अभनपुर निवासी आरोपित प्रकाश साहू (39) की वर्ष 2019 में फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। आरोपित भी शादीशुदा है और उसके भी दो बच्चे हैं। लेकिन, आरोपित ने अपनी शादी और बच्चों की बात महिला से छिपाई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू होने पर उन्होंने मुलाकात के कुछ दिनों बाद ही महादेव घाट रायपुर के मंदिर में शादी कर ली थी।

 

 

शादी के बाद भी महिला अपने पहले पति और बच्चों के साथ ही रहती थी। आरोपित सप्ताह में दो से तीन बार भिलाई-3 आता था और महिला से मिलकर जाता था। पिछले सप्ताह महिला की तबीयत खराब हुई तो वो इलाज के लिए एम्स पहुंची। वहां पर आरोपित भी अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर पहुंचा था। महिला ने आरोपित को दूसरी महिला और बच्चों के साथ देखा तो उससे उनके बारे में पूछा। आरोपित के साथ गई महिला ने खुद को उसकी पत्नी बताया तो पीड़िता ने कहा कि वो उसकी पत्नी है। इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद भी हुआ।

 

पीड़िता ने अपनी बात साबित करने के लिए आरोपित की पत्नी का मोबाइल नंबर लिया और घर जाकर आरोपित के साथ की शादी की फोटो भेज दी। पत्नी के पास फोटो भेजे जाने से नाराज होकर आरोपित ने उसके पति के पास अपनी और पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो भेज दी। इसके बाद महिला का उसके पहले पति से जमकर विवाद हुआ। इसके बाद महिला ने पुरानी भिलाई थाना पहुंचकर घटना की शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित प्रकाश साहू के खिलाफ प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...