रायसेन नगर के वार्ड क्रमांक एक नरापुरा में सुबह हिन्दू- मुस्लिम दो पड़ोसियों के बीच मामूली विवाद ने झगड़ा का रूप ले लिया। खूबचंद शाक्य उनकी पत्नी भगवती, बेटा रितिक व बेटी हेमलता पर आरोपित शगीर, नसीम, अरबाज और अमन ने लाठी व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे फरियादी पक्ष के उक्त चारों लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
फरियादी खूबचंद ने बताया कि हमारा व आरोपितों का मकान आसपास है। मकान के बगल में सकरी गली है। जहां से दोनों पड़ोसी परिवारों के लोग आवागमन करते हैं। इस गली में आरोपित पक्ष के लोग सामान, बाइक इत्यादि रखकर अक्सर आवागमन में अवरोध पैदा कर देते हैं। शुक्रवार की रात में भी जब उनसे सामान गली से हटाने को कहा तो उन्होंने हम पर हमला कर दिया। इधर आरोपित पक्ष का कहना है कि बिना किसी कारण के यह लोग विवाद करते रहते हैं।
शहर में अतिरिक्त पुलिस बल लगाने का कारण
थाना कोतवाली के टीआई जगदीश सिंह सिद्दू का कहना है कि हमने फरियादी पक्ष की रिपोर्ट पर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। चूंकि यहां हिन्दू व मुस्लिम पक्षों के बीच का मामला है इसलिए कानून व्यवस्था व शांति स्थापित करने के लिए अतिरिक्त त्वरित कार्रवाई बल को भोपाल से बुलाया गया है। शहर के संवेदनशील क्षेत्र इंडियन चौराहा व जिला अस्पताल परिसर में यह फोर्स तैनात की गई है। शहर में पूरी तरह शांति का माहौल है।
पुलिस में घबराहट का यह है कारण
रायसेन में मात्र दो पड़ोसियों के बीच मामूली बात पर भोपाल से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर तैनात करने के पीछे यह कारण है कि पूर्व के वर्षों में हुए हिंदू- मुस्लिम वर्गों के बीच झगड़ों के कारण यह अति संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। रायसेन आजादी के बाद 1949 तक भोपाल नबाब हमीदुल्ला की रियासत के अधीन था। यहां पर मुस्लिम आबादी अधिक थी। बाद में हिन्दू आबादी की बसाहट बढ़ी। यहां 1970 से लेकर 1996 तक हिन्दू व मुस्लिम पक्षों के बीच चार बार बड़े झगड़े हुए हैं। उसके बाद छिटपुट झगड़े होते रहते हैं। हालांकि गंगा- जमुनी सौहार्द की परंपरा के तहत दोनों समुदायों के लोगों के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। पिछले चालीस वर्षों से यहां की विधानसभा सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। जिसमें से सिर्फ सात वर्ष कांग्रेस के डॉ प्रभुराम चौधरी विधायक निर्वाचित हुए हैं।
चौधरी भी सिंधिया खेमा के साथ कमलनाथ सरकार को गिरकर भाजपा ने शामिल हुए हैं। जबकि करीब तीस वर्ष भाजपा के डॉ गौरीशंकर शेजवार विधायक रहे हैं। डॉ शेजवार ने राजनीति से सन्यास ले लिया है, उनके पुत्र मुदित शेजवार को पराजित करके ही डॉ चौधरी कांग्रेस की टिकट पर विजयी हुए थे। डॉ चौधरी व डॉ शेजवार दोनों ही भाजपा में होने के बावजूद अलग- अलग गुटों में कार्य करते हैं। दोनों कभी एक मंच पर नहीं आते। कहीं राजनीतिक स्पर्धा के कारण शहर में माहौल खराब करने का प्रयास नहीं हो सके इस आशंका के कारण भी पुलिस व प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरतने में चूक नहीं करता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...