छत्तीसगढ के दुर्ग के जिलेेके शक्ति नगर में डोंगरगढ़ से आए बारातियों पर कुछ स्थानीय लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। सभी बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इस दौरान स्कूटी सवार एक व्यक्ति वहां से गुजरा। उसके गुजरते समय स्कूटी एक बच्चे से टकरा गई। इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने चाकू निकालकर बारातियों पर हमला कर दिया। घटना में सात लोग घायल हुए हैं। जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शक्ति नगर में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार शक्ति नगर के मानस भवन में विवाह समारोह आयोजित था। डोंगरगढ़ से बारात दुर्ग आई थी। रात में करीब 09:15 बजे डीजे की धुन पर नाच रहे सैय्यद खान, नकीन खान, आसिफ खान, कलीम बेग, अलीम खान, सरफराज खान और एक अन्य युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। स्कूटी से बच्चे को ठोकर लगने की बात को लेकर बारातियों और आसपास के लोगों के बीच विवाद हुआ था और यही विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया था।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की और चार आरोपितों जितेंद्र उर्फ प्रिंस सोनी (19), प्रद्युम्न वर्मा उर्फ डब्बू (18), टामेश्वर निर्मलकर उर्फ टोमू (20) सभी न्यू शांति नगर निवासी और नोहर साहू उर्फ रोबिन (19) को निवासी सिकोला बस्ती दुर्ग को गिरफ्तार किया। पुलिस सभी आरोपितों से पूछताछ कर रही है। इस घटना में कुछ और भी लोग शामिल हैं। जिनकी तलाश जारी है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपित नशेड़ी और बदमाश किस्म के हैं। बच्चे को स्कूटी से ठोकर लगने की बात पर शुरू हुए विवाद को आरोपितों ने तूल दिया था। सभी आरोपित चाकू लेकर ही घूम रहे थे। विवाद के बाद उन्होंने चाकू निकाला और बारातियों पर वार करना शुरू कर दिया।
चाकूबाजी की इस घटना के बाद शक्ति नगर में काफी तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी। घराती और बाराती सभी एकजूट होकर जिला अस्पताल पहुंच गए थे। साथ ही शक्ति नगर का माहौल भी काफी ज्यादा गर्म हो गया था। स्थिति को संभालने के लिए शक्ति नगर और जिला अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा था। पुलिस की समझाइश के बाद स्थिति नियंत्रित हो गई थी और सुबह तक पुलिस ने चार आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...