Google Analytics Meta Pixel रूस और यूक्रेन ने अपनी-अपनी जीत के लिए जताया संकल्प - Ekhabri.com

रूस और यूक्रेन ने अपनी-अपनी जीत के लिए जताया संकल्प

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अमेरिका और पोलैंड का दौरा कर वापस कीव लौट आए। उन्होंने कहा, उनकी सेना युद्ध में जीतने तक लड़ाई जारी रखेगी। इस बीच रूस ने कहा है कि यूक्रेन में अपने उद्देश्य प्राप्त होने पर ही वह कार्रवाई रोकेगा। एक अन्य मौके पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अमेरिका के पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम से यूक्रेन में कुछ नहीं होगा, रूसी सेना उसे भी नष्ट कर देगी। जेलेंस्की की वापसी से पहले बीती रात और शुक्रवार सुबह रूसी सेना ने यूक्रेन में बड़े हमले किए।

 

 

जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर पोस्ट किए अपने संदेश में बताया कि वह अमेरिका से 1.85 अरब डालर की नई सैन्य सहायता प्राप्त करने में सफल रहे। कहा, हम अपनी हर चीज रूस से वापस लेंगे। जेलेंस्की ने 2023 में यूक्रेन के लिए नीदरलैंड्स सरकार द्वारा निर्धारित की गई 2.65 अरब डालर की सहायता के लिए आभार जताया। यूक्रेन इस धनराशि से हथियार खरीद सकेगा और युद्ध में नष्ट हुए आधारभूत ढांचे को दोबारा बना सकेगा। जेलेंस्की की वापसी के दिन ही रूसी सेना ने पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन पर जोरदार हमले किए।

 

 

हवाई हमलों के अतिरिक्त दोनों क्षेत्रों पर गोलाबारी, राकेट और मोर्टार फायर किए गए। इन हमलों में छह लोग मारे गए हैं और 18 घायल हुए हैं। यूक्रेनी सेना ने कहा है कि रूसी सेना ने बीती रात विभिन्न् इलाकों में 70 बार से ज्यादा गोलाबारी की। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि यूक्रेन में कार्रवाई तभी खत्म होगी जब वहां पर रूस अपने उद्देश्य पूरे कर लेगा। उसके बाद वार्ता करके युद्ध खत्म किया जा सकता है। रूसी कार्रवाई का एक उद्देश्य यूक्रेन को शस्त्रहीन बनाना भी है।

Read Also  पति Zoom Meeting कर रहा था, पत्नी बिना कपड़ों के कैमरे के सामने आ गई

 

 

2023 में यूक्रेन को मिल सकती है 45 अरब डालर की मदद
अमेरिकी सांसदों के रुख से संकेत मिला है कि यूक्रेन के लिए 2023 में 45 अरब डालर की सहायता का प्रस्ताव पारित हो सकता है। गुरुवार को सीनेट ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी,अब इसे प्रतिनिधि सभा में पेश किया जाएगा। इस प्रकार से यूक्रेन को दो वर्ष में अमेरिका से 100 अरब डालर की सहायता मिलेगी। 2022 में यूक्रेन को 50 अरब डालर से ज्यादा की अमेरिकी सहायता मिली है। इस बीच रूस ने 2023 के प्रारंभ से अपने तेल उत्पादन में पांच से सात प्रतिशत की कटौती का एलान किया है। रूस यह कदम पश्चिमी देशों के उसके तेल का कम मूल्य निर्धारित किए जाने के विरोध में उठाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में न्यायधानी नाइट्स की शानदार जीत, चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल के करीब

By User 6 / October 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। लीग के पांचवें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने टूर्नामेंट में अपनी...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...