Google Analytics Meta Pixel साहेब बंदगी एक दूसरे को सम्मान देने की एक पवित्र अभिवादन संस्कृति - मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

साहेब बंदगी एक दूसरे को सम्मान देने की एक पवित्र अभिवादन संस्कृति – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कबीरपंथ के संत समागम मेला में हुए शामिल
मुख्यमंत्री ने कबीरपंथ मेला स्थल के समुचित विकास और संत-साधु के विश्राम भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रूपए सहित की अनेक घोषणाएं 
रायपुर-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के ग्राम लोलेसरा में पंथ श्री हुजुर उग्रनाम साहेब स्मृति में कबीरपंथ के संत समागम मेला में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने साहेब बंदगी की जयघोष के साथ कबीरपंथ के गुरू श्री प्रकाश मुनि नाम साहब से आर्शीवाद प्राप्त किया और भव्य आयोजन के लिए पूरे आयोजन समिति और कबीरपंथ के अनुयायियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि साहेब बंदगी मानव से मानवता तक और एक दूसरे को सह-सम्मान करने तथा अभिवादन करने की पवित्र संस्कृति है। इस संस्कृति की महत्ता एवं ख्याति दिनों दिन बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कबीरपंथ आयोजन स्थल में लगभग 1 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से बने 3 विभिन्न नवीन कार्याे का लोकार्पण किया। इनमें पहंुच मार्ग निर्माण कार्य लागत 50 लाख रूपए, भवन निर्माण कार्य लागत 50 लाख रूपए और आहता निर्माण कार्य लागत 50 लाख रूपए शामिल है। मुख्यमंत्री ने कबीरपंथ के गुरू श्री प्रकाश मुनि नाम साहब के आग्रह पर मेला स्थल के समुचित विकास और संत-साधु के विश्राम भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रूपए प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही ग्राम नेवसा में उप-स्वास्थ्य खोलने और कबीरपंथ ग्राम बघुली पहंुच मार्ग का चौड़ीकरण, नवीनीकरण तथा पुल-पुलिया और रपटा निर्माण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि कबीरपंथ की महत्ता और ख्याति को बढ़ाते हुए धर्मनगरी ग्राम दामाखेड़ा में 22 करोड़ की लागत से विशाल कबीर सरोवर के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण को शीघ्र मूर्त रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने राज्य शासन के महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, ऋण माफी सहित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनानंे वाले गोधन न्याय योजना और रीपा सहित महत्वाकांक्षी सभी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और बेमेतरा विधायक श्री आशीष छाबड़ा ने भी संबोधित किया। मंच पर गुरू गोस्वामी डॉ. भानुप्रताप साहेब, संसदीय सचिव श्री गुरूदयाल बंजारे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शशिप्रभा गायकवाड़, कलेक्टर श्री जितेन्द्र शुक्ला और पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...