Google Analytics Meta Pixel कोरबा में मतांतरित 120 परिवारों की घर वापसी - Ekhabri.com

कोरबा में मतांतरित 120 परिवारों की घर वापसी

मतांतरण कर ईसाई बने 120 परिवार के 350 सदस्यों की सोमवार को हिदू धर्म में वापसी हो गई। गायत्री परिवार व धर्मसेना के संयुक्त तत्वावधान में दशहरा मैदान में हुए आयोजन उनकी घर वापसी हुई। धर्मसेना के कार्यकर्ताओं ने मतांतरितों के पैर धोकर उनका शुद्धिकरण किया। इसके बाद सभी ने गायत्री परिवार द्वारा आयोजित यज्ञ में आहुति देकर हिदू धर्म नहीं छोड़ने का संकल्प लिया।

 

मदकूद्वीप बिलासपुर के रामाश्रम के संचालक रामरूप दास की विशेष उपस्थिति में यह आयोजन किया गया। इसमें कोलगा, मदनपुर, बताती, छुरी, पाली, कोरबी, चोटिया व पंपहाउस कालोनी के मतांतरित परिवारों की घर वापसी हुई गई। हिदू धर्म में लौटे लोगों ने इस अवसर पर कहा कि स्वजन के बीच आकर वे बहुत खुश हैं। इसके पहले गायत्री परिवार ने तिलक लगाकर सभी का अभिनंदन किया।

 

 

 

धर्मसेना के जिला प्रमुख राणा मुखर्जी ने बताया कि इनमें कई परिवार ऐसे हैं, जिनका दो पीढ़ी पहले मतांतरण करा दिया गया था। बता दें कि रविवार को जशपुर में 50 परिवारों और नारायणपुर में 20 परिवारों की घर वापसी कराई गई थी। नारायणपुर में बाइबिल को नदी में प्रवाहित कर हिदू रीति-रिवाजों के पालन का संकल्प लिया गया था।

 

स्वास्थ्य के नाम पर धर्म का सौदा 
हिंदू धर्म में लौटीं पंप हाउस कालोनी के मैग्जीनभांठा निवासी गीता चौहान ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर धर्म का सौदा किया जा रहा है। हमारी बस्ती में मूल ईसाई कोई भी नहीं है। जो हैं, परिवर्तित किए गए हैं।

 

अपनों से दूर होने की थी टीस
मैग्जीनभांठा निवासी पार्वती साहू ने बताया कि ईसाई समुदाय में आने के बाद हम सभी असहज महसूस कर रहे थे। अब मैं ऐसे लोगों को घर वापसी के लिए प्रेरित करूंगी जो बहकावे में आकर अन्य धर्म को अपना लिए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

बेटियों की सुरक्षा में लापरवाही नहीं, मुख्यमंत्री साय ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में अध्ययनरत बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...