फोरेंसिक साइंस लैब के विशेषज्ञों की एक टीम ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में उस टेलीविजन शो के सेट का दौरा किया जहां अभिनेत्री तुनिषा शर्मा मृत पाई गई थीं। इस दौरान टीम ने क्रेप बैंडेज सहित कई सामग्री जब्त की, जिसका इस्तेमाल अभिनेत्री ने कथित तौर पर आत्महत्या के लिए किया था। टीम ने 21 वर्षीय अभिनेत्री तुनिषा द्वारा सेट पर पहने गए कपड़े और आभूषण भी जब्त किए।
बता दें कि 24 दिसंबर को अली बाबा : दास्तान-ए- काबुल के सेट पर अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी। अभिनेत्री की मौत के बाद उनकी मां वनिता शर्मा ने साथी कलाकार शीजान मुहम्मद खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। इसके बाद रविवार को पुलिस ने शीजान को गिरफ्तार कर लिया था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कलिना लैब की फारेंसिक टीम ने सोमवार को टीवी शो के सेट का दौरा किया और तुनिषा से संबंधित सामग्री जब्त की। उन्होंने बताया कि तुनिषा के सहयोगी कलाकार शीजान का मोबाइल और उसके द्वारा उस दिन सेट पर पहने गए कपड़े भी जब्त किए गए हैं। पुलिस इस संबंध में अब तक सेट पर मौजूद लोगों समेत 16 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वसई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शीजान ने जांचकर्ताओं को बताया कि तुनिषा के साथ उसका रिश्ता तीन महीने तक ही चला क्योंकि उनके बीच उम्र का काफी फासला था।
पूछताछ के दौरान फूट-फूट कर रोया शीजान, बार-बार बदल रहा बयान
पूछताछ के दौरान आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपित अभिनेता शीजान फूट-फूट कर रोने लगा। साथ ही उसने दूसरी लड़कियों से अपने संबंधों के आरोपों से साफ इन्कार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह बार-बार अपने बयान बदल रहा है और उसने अभी तक इसका कोई स्पष्ट कारण भी नहीं बताया है कि आखिर उसने क्यों अपनी साथी कलाकार तुनिषा से संबंध तोड़ लिया। बीते रोज अभिनेत्री की मां ने कहा था कि तुनिषा शीजान के साथ प्रेम संबंधों में थी। उसने उससे शादी करने का वादा किया था मगर तुनिषा को डेट करते हुए वह किसी अन्य महिला के साथ भी रिश्ते में था। उसी ने तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाया।
गर्दन के अलावा और कहीं नहीं था कोई निशान
पालघर के एफएंडबी अस्पताल के डाक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि जब अभिनेत्री तुनिषा को अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डाक्टर ने कहा कि उनकी गर्दन पर गला घुटने के गहरे घाव थे, इसके अलावा किसी अन्य जगह पर कोई निशान नहीं था।
करीब 15 करोड़ की संपत्ति मां के लिए छोड़ गईं तुनिषा
दिवंगत टीवी अभिनेत्री तुनिषा 13 साल की उम्र से अभिनय के क्षेत्र में काम कर रही थीं और उन्होंने करीब 15 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की थी। इसमें भायंदर का अपार्टमेंट भी शामिल है। यह सब अब उनकी मां के नाम हो जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...