Google Analytics Meta Pixel अमेरिका में बर्फ से ढकी कारों में मिल रहे लोगों के शव - Ekhabri.com

अमेरिका में बर्फ से ढकी कारों में मिल रहे लोगों के शव

अमेरिका में बर्फीले तूफान के बीच बारिश की स्थितियां बनने लगी हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ, तो आने वाले दिनों में अमेरिका के एक बड़े क्षेत्र में रह रहे लाखों लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। लोग घरों व वाहनों पर पसरी कई इंच मोटी बर्फ की चादर को हटाने में जुट गए हैं। प्रशासन भी सड़कों व उनके किनारे खड़ी कारों से बर्फ हटाने का प्रयास कर रहा है। कुछ जगहों पर बर्फ से ढकी कारों के भीतर से शव बरामद हुए हैं। बर्फीले तूफान के कारण अबतक कम से कम 60 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

न्यूयार्क, बफैलो, लेक एरी व लेक ओंटारियो आर्कटिक तूफान के केंद्र बने हुए हैं। न्यूयार्क के एरी व नियागरा में मंगलवार को मृतकों की संख्या 32 हो गई। आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोग वाहनों का पता लगाने और उनपर जमी बर्फ हटाने के काम में लगातर जुटे हुए हैं। हाईवे, हवाईअड्डों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जमी बर्फ की मोटी परत को हटाने के लिए बड़ी-बड़ी मशीनें लगाई गई हैं। बिजली प्रदान करने वाली कंपनी के सैकड़ों लाइनमैन आपूर्ति दुरुस्त करने में जुटे हैं। इसके बावजूद हजारों उपभोक्ताओं को मंगलवार को अंधेरे में रहना पड़ा।

 

 

एरिक काउंटी के एक्जक्यूटिव मार्क पोलोंकार्ज ने बताया, “जमी हुई कारों के अंदर से कुछ लोगों की लाशें मिली हैं। बाहरी क्षेत्रों में भी कुछ शव बरामद हुए हैं। कुछ की मौत कार्डियक अरेस्ट व समय पर चिकित्सा नहीं मिल पाने की वजह से हुई है। हम अपने जीवनकाल के सबसे भीषण बर्फीले तूफान से उबरने का प्रयास कर रहे हैं।”

Read Also  पहले अंधाधुंध फायरिंग, फिर खुद को भी मारी गोली; बैंकॉक में हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत

 

 

बफैलो व उसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले चार दिनों में 52 इंच बर्फबारी हुई है। राष्ट्रीय मौसम सेवा का अनुमान है कि इस हफ्ते के अंत तक तापमान बढ़ेगा, जिसके बाद बारिश भी होगी। पोलोंकार्ज ने ट्वीट किया, “अगर तबतक जल निकासी व्यवस्था में जमी बर्फ साफ नहीं की गई, तो बाढ़ जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं।”

 

 

20,000 से ज्यादा उड़ानें रद
आइएएनएस के अनुसार, बर्फीले तूफान के कारण 24 घंटे के दौरान 4,900 से ज्यादा घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद करनी पड़ी हैं। 4,400 से ज्यादा फ्लाइट विलंबित हुई हैं। तूफान की शुरुआत के बाद से पूरे अमेरिका में 20,000 से ज्यादा उड़ानें रद की जा चुकी हैं। बुधवार की 3,500 से ज्यादा उड़ानें पहले ही रद की जा चुकी हैं। इनमें 60 प्रतिशत उड़ानें साउथवेस्ट एयरलाइंस की हैं। मंगलवार को भी एयरलाइंस ने हजारों उड़ानें रद कर दीं।

 

 

 

अमेरिकी सरकार ने इस बात की जांच के आदेश दिए हैं कि आखिरकार क्यों साउथवेस्ट एयरलाइंस ने दूसरी विमानन कंपनियों के मुकाबले काफी ज्यादा उड़ानें रद कीं। उधर, साउथवेस्ट एयरलाइंस के उपभोक्ता दूसरी विमानन कंपनियों की उड़ानों में जगह पाने के लिए हवाईअड्डों पर लाइन में लगने को मजबूर हैं। विमानन कंपनी के सीईओ राबर्ट जार्डन ने एक ट््वीट में कहा कि अगले हफ्ते से एयरलाइंस की उड़ानें सामान्य हो जाएंगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया है। इसमें विजेंद्र सिंह को अयुक्त नगर निगम चिरमिरी बनाया गया है। इसी तरह राजीव पांडे को भिलाई आयुक्त से उच्च शिक्षा अपर संचालक, शशांक पांडे सोईओ...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...