Google Analytics Meta Pixel जेईई, सीयूईटी परीक्षाओं के लिए चिह्नित होंगे दोगुने परीक्षा केंद्र - Ekhabri.com

जेईई, सीयूईटी परीक्षाओं के लिए चिह्नित होंगे दोगुने परीक्षा केंद्र

जेईई मेन और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने पहले के मुकाबले परीक्षा केंद्रों की संख्या में भी बढ़ोतरी की दिशा में कदम बढ़ाया है। फिलहाल इसे दोगुना या उससे भी ज्यादा करने की तैयारी है। साथ ही विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा सीयूईटी में भी इस बार छात्रों की संख्या में भारी बढ़ोतरी के अनुमान को देखते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या को दोगुने से ज्यादा विस्तार दिया जा रहा है। इसके लिए एनटीए ने देश भर में उपयुक्त परीक्षा केंद्रों को चिह्नित करने की दिशा में काम शुरू भी कर दिया है।

 

एनटीए ने यह कदम इन परीक्षाओं में अंतिम समय में किसी भी तरह की अफरातफरी से बचने के लिए उठाया है। इससे छात्रों को भी पहली प्राथमिकता वाले शहरों में ही परीक्षा केंद्र मिल सकेंगे। एनटीए से जुड़े आला अधिकारियों का मानना है कि छात्रों की सुविधा को ख्याल रखते हुए यह कदम उठाया है। माना जा रहा है कि इस कदम से शतप्रतिशत छात्रों को पहली प्राथमिकता वाले शहरों में परीक्षा केंद्र मिल सकेंगे। फिलहाल अब तक इन परीक्षाओं के लिए एक हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्रों को चिह्नित किया जा चुका है। वर्ष 2022 में देश के  करीब दो सौ शहरों के करीब पांच सौ परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई थी।

 

 

एनटीए से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक जेईई मेन की वर्ष 2022 की परीक्षा में करीब आठ लाख छात्र श्ाामिल हुए थे, लेकिन इस बार इसकी संख्या साढ़े नौ से दस लाख तक हो सकती है। इसी तरह वर्ष 2022 में नीट परीक्षा में भी करीब 18 लाख छात्र शामिल हुए थे, जो इस बार करीब बीस लाख तक हो सकते हैं। इसी तरह सीयूईटी में भी पिछले साल करीब 15 लाख छात्र शामिल हुए है, जो इस बार 20 लाख से ज्यादा होने की संभावना है।

Read Also  सेवानिवृत्ति के बाद घोड़े पर बैठाकर शिक्षक को बारात निकालकर दी विदाई

 

गौरतलब है कि सीयूईटी में पिछले साल कई शहरों में बड़े पैमाने पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी। जिसके चलते छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...