Google Analytics Meta Pixel आसान हुआ आधार पर एड्रेस बदलवाना - Ekhabri.com

आसान हुआ आधार पर एड्रेस बदलवाना

नई दिल्ली-आधार कार्ड पर एड्रेस में बदलाव करना अब बेहद आसान हो गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इसके लिए नया नियम बनाया है, जिससे आप परिवार के मुखिया के एड्रेस प्रूफ और उनकी सहमति से आधार कार्ड में अपना एड्रेस ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। इस प्रोसेस में 50 रुपए फीस लगेगी। पहले आधार कार्ड पर एड्रेस में बदलाव करने के लिए शख्स को व्यक्तिगत एड्रेस प्रूफ की जरूरत होती थी। UIDAI ने मंगलवार को ऑफिशियल बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी है। अगर आप आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करना चाहते हैं तो आप परिवार के मुखिया का राशन कार्ड, मार्कशीट, शादी का कार्ड, पासपोर्ट जैसे डॉक्यूमेंट दिखा सकते हैं। शर्त यह है कि सब्मिट किए गए डॉक्यूमेंट में परिवार के मुखिया के साथ आवेदनकर्ता का रिश्ता पता चलता हो। अगर डॉक्यूमेंट में दोनों के बीच रिश्ता साफ नहीं हो रहा है तो मुखिया सेल्फ डिक्लेरेशन सब्मिट कर सकता है। आधार में एड्रेस अपडेट करने के लिए आपको https://myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। यहां ऑनलाइन एड्रेस अपडेट करने के विकल्प को चुन सकते हैं। फिर परिवार के मुखिया के आधार नंबर को दर्ज करना होगा। आधार का वैरिफिकेशन होने के बाद आवेदनकर्ता को परिवार के मुखिया से रिश्ते जाहिर करने वाले एक डॉक्यूमेंट को सब्मिट करना होगा।

परिवार के मुखिया को करना होगा एक्सेप्ट
अप्लाई करने के बाद 30 दिन के अंदर परिवार के मुखिया को आधार पोर्टल पर लॉग इन करके रिक्वेस्ट के एड्रेस को अप्रूवल देना होगा। अगर वह रिजेक्ट कर देता है, या फिर 30 दिन तक सहमति नहीं देता है तो आवेदन रिजेक्ट हो जाएगा। ऑनलाइन एड्रेस अपडेट करने के लिए आवेदनकर्ता को 50 रुपए फीस देनी पड़ेगी। पेमेंट के बाद आपको रिक्वेस्ट नंबर मिल जाएगा। यह नंबर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी SMS के जरिए मिलेगा। अगर परिवार का मुखिया 30 दिन के भीतर अनुरोध को अस्वीकार कर देता है, तो पैसे वापस कर दिए जाएंगे।

Read Also  केन्द्रीय संसदीय समिति ने अनुसूचित जाति एवं जनजातियों के कल्याण के कार्याे के लिए की सराहना

इन लोगों को होगा फायदा
रोजगार के लिए अलग शहरों में शिफ्ट हुए लोग इस नियम से अपने आधार में एड्रेस आसानी से अपडेट कर सकेंगे। इसके लिए आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...