राजस्थान का नया मुख्यमंत्री कौन होगा यह तो रविवार की शाम को होने वाले विधायकों की बैठक के बाद तय होगा। इस नए चेहरे का जितना बेसब्री से इंतजार कांग्रेस के लोग कर रहे हैं उससे कहीं ज्यादा इंतजार भारतीय जनता पार्टी भी कर रही है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस में होने वाले इस बदलाव को अपने लिए फायदे का सौदा मान कर चल रही है। यही वजह है कि भाजपा न सिर्फ कांग्रेस के पल-पल बदलते हुए पूरे घटनाक्रम पर न सिर्फ नजर रख रही है बल्कि अपनी आगे की राजनीतिक गोटियां भी सेट कर रही है। रविवार की शाम को राजस्थान कांग्रेस के विधायकों की बैठक होनी है। बैठक में केंद्र के ऑब्जर्वर भी पहुंचेंगे। जो विधायकों के तय किए गए नाम को आलाकमान से चर्चा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक से पहले ही कांग्रेस के नेताओं विधायकों और मंत्रियों में मनमुटाव खुलकर सामने आने लगा है। राजनैतिक विश्लेषक और वरिष्ठ पत्रकार नागेंद्र पवार कहते हैं कि वैसे यह मनमुटाव और आपसी खींचतान तो 2018 से कांग्रेस पार्टी में चल रही है। लेकिन राजस्थान में बदलने वाले मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ यह अब और खुलकर सामने आ गई है। पवार कहते हैं दरअसल इस पूरी आपसी खींचतान और लड़ाई को सिर्फ कांग्रेस के खेमे तक ही रखकर नहीं देखना चाहिए। उनका कहना है कि राजस्थान का यह चुनावी साल चल रहा है। मुख्यमंत्री के बदलाव से आने वाले विधानसभा के चुनावों पर असर पड़ना स्वाभाविक है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के अंदर मची खींचतान को अपने फायदे के लिए भी देख रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने या किसी और चेहरे के सामने आने के साथ पार्टी में हालात पूरी तरीके से बगावती हो सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी के लिए बगावती माहौल कांग्रेस के कई नेताओं को अपनी ओर खींचने में मदद भी करेगा। इसके अलावा ऐसे बगावती माहौल में कांग्रेस के खिलाफ अंदरूनी तौर पर बनी हवा को भारतीय जनता पार्टी अपने पक्ष में लाने की पूरी कोशिश भी करेगी।
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...