Google Analytics Meta Pixel 20 हजार रुपये से कम में मिल रहे ये बेस्ट टीवी - Ekhabri.com

20 हजार रुपये से कम में मिल रहे ये बेस्ट टीवी

, नई दिल्ली –ओवर द टॉप (OTT) का दायरा तेजी से बढ़ने से स्मार्ट टीवी मार्केट में भी तेजी आई है। साथ ही स्मार्ट टीवी की कीमतें भी पहले के मुकाबले कम हुई हैं। अब 23 सितंबर से फ्लिपकार्ट और अमेजन की सेल भी शुरू हो गई है। इन फेस्टिवल सेल में स्मार्ट टीवी को आधी से भी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। यदि आप भी कम कीमत में अच्छा स्मार्ट टीवी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 20 हजार रुपये से कम में मिलने वाली बेस्ट पांच स्मार्ट टीवी के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

realme Smart TV X Full HD

20 हजार से कम कीमत में realme Smart TV X Full HD एक अच्छा ऑप्शन है। इस टीवी को सेल में 19,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। रियलमी की इस टीवी में 43 इंच की फुल एचडी स्क्रीन का सपोर्ट मिलता। स्मार्ट टीवी की स्क्रीन के साथ बेजललेस डिजाइन और 7 डिस्प्ले मोड्स मिलते हैं। टीवी की स्क्रीन की ब्राइटनेस 400+ निट्स है। रियलमी की इस टीवी में 24W का डॉल्बी ऑडियो स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट मिलता है। टीवी के स्मार्ट रिमोट के साथ कई शॉर्टकट कीज भी मिलती हैं।
Xiaomi Smart TV X43 भी 20 हजार से कम कीमत में एक अच्छा ऑप्शन है। टीवी की कीमत 42,999 रुपये है, लेकिन इसको अमेजन पर 22,990 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर्स और कैशबैक के साथ इसे 20 हजार रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इस टीवी में 43 इंच की 4K डिस्प्ले और बेजल-लेस प्रीमियम मेटल डिजाइन मिलता है। टीवी में डॉल्बी ऑडियो के साथ 30W का साउंट आउटपुट दिया गया है। इस टीवी में यूट्यूब म्यूजिक को आप सीधे म्यूजिक टैब से भी एक्सेस कर सकते हैं। टीवी में एंड्रॉयड TV 10 आधारित 64 बिट वाला क्वाडकोर A55 प्रोसेसर मिलता है। साथ ही इसमें 2 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज का सपोर्ट है।

OnePlus TV Y1S 43

OnePlus TV Y1S 43 इंच स्मार्ट टीवी को 21,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। टीवी को बैंक ऑफर्स और कैशबैक के साथ 20,000 से कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। टीवी के साथ एंड्रॉयड 11 मिलता है। साथ ही टीवी में HDR10+, HDR10 और HLG का सपोर्ट भी दिया गया है। टीवी में 20W का स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट है। डिस्प्ले को ब्लू लाइट के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। टीवी में डुअल बैंड वाई-फाई और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट जैसे फीचर्स हैं।
Infinix X1 40

Infinix X1 40 टीवी को सेल में मात्र 14,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इस टीवी पर 44 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है। स्मार्ट टीवी के साथ 40 इंच एलईडी डिस्प्ले और एंड्रॉयड 11 का सपोर्ट है। साथ ही आंखों की सुरक्षा के लिए टीवी के साथ “Anti Blue Ray” प्रोटेक्शन मिलती है। टीवी में 24W का स्पीकर मिलता है। Infinix X1 40 स्मार्ट टीवी के रिमोट के साथ नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, यूट्यूब जैसी कई शॉर्टकट कीज भी मिलती है। टीवी के साथ क्रोमकास्ट और गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट है।
Thomson Smart TV

THOMSON 43PATH0009 BL स्मार्ट टीवी को इस सेल में 13,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। टीवी में 43 इंच की फुलएचडी प्लस एलईडी स्क्रीन मिलती है, जो 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है। साथ ही टीवी में 40W का स्पीकर मिलता है। टीवी के साथ गूगल असिस्टेंट और गूगल प्ले-स्टोर का सपोर्ट भी मिलता है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...