रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यूक्रेन में 36 घंटे के युद्धविराम की घोषणा को कुछ घंटे के भीतर ही यूक्रेन ने नकार दिया। यूक्रेन ने कहा, जब तक हमलावर कब्जा की हुई भूमि नहीं छोड़ता तब तक युद्धविराम संभव नहीं है। यह युद्धविराम छह जनवरी को दिन में 12 बजे से शुरू होना था। रूस ने कहा था कि युद्धविराम के दौरान रूसी सेना यूक्रेन पर कोई हमला नहीं करेगी। दोनों देशों ने निकट भविष्य में शांति वार्ता की संभावना से भी इन्कार किया है।
24 फरवरी, 2022 से जारी युद्ध को रोकने का पुतिन ने ऐलान आर्थोडाक्स क्रिसमस के अवसर पर किया था। रूस और यूक्रेन में आर्थोडाक्स चर्च को मानने वालों की संख्या बहुतायत में है। दोनों देशों में छह और सात जनवरी को आर्थोडाक्स क्रिसमस मनाया जाएगा। इससे पहले मास्को में धर्मगुरु पैट्रिआर्क किरिल ने दोनों देशों से क्रिसमस के अवसर पर युद्धविराम की अपील की थी। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने बयान जारी कर कहा, पैट्रिआर्क किरिल की अपील को ध्यान में रखते हुए रक्षा मंत्री को यूक्रेन में युद्धविराम का निर्देश दिया गया है। यह युद्धविराम छह जनवरी को दिन में 12 बजे शुरू हो जाएगा और सात जनवरी को रात 12 बजे तक लागू रहेगा।
यूक्रेन किरिल की युद्धविराम की अपील पहले ही खारिज कर चुका है। पैट्रिआर्क किरिल रूस की सैन्य कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मिखाइलो पोडोल्याक ने ट्वीट कर कहा है कि यह दिखावटी युद्धविराम है। वास्तव में रूस को युद्ध रोकना है तो पहले वह यूक्रेन की कब्जा की हुई जमीन को खाली करे। इस बीच यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि उसने बुधवार को यूक्रेन में विभिन्न् स्थानों पर रूस के करीब आठ सौ सैनिक मार डाले हैं। इनमें से ज्यादातर को डोनेस्क प्रांत में मारा है जहां पर दोनों देशों की सेनाओं की भीषण लड़ाई चल रही है।
यूक्रेन हारे हुए क्षेत्र का दावा छोड़े तो रूस वार्ता को तैयार
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वह यूक्रेन मसले पर वार्ता के लिए तैयार हैं लेकिन उसके लिए यूक्रेन को हारी हुई जमीन पर अपना दावा छोड़ना होगा। पुतिन ने यह बात तुर्किये के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन के साथ टेलीफोन पर वार्ता में कही है। क्रेमलिन के अनुसार राष्ट्रपति पुतिन ने तुर्किये के अपने समकक्ष को पश्चिमी देशों की युद्ध भड़काने वाली भूमिका के बारे में भी बताया कि पश्चिमी देश यूक्रेन में हथियार भेज रहे हैं, रणनीतिक खुफिया जानकारियां दे रहे हैं और यूक्रेनी सेना का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पुतिन और एर्दोगन यूक्रेन में युद्ध छिड़ने के बाद से लगातार वार्ता कर रहे हैं। तुर्किये अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य संगठन नाटो का सदस्य है लेकिन उसके रूस के साथ भी अच्छे रिश्ते हैं। एर्दोगन के प्रयास से ही रूस और यूक्रेन के बीच खाद्यान्न् निर्यात का समझौता हुआ था, इसमें तुर्किये भी एक पक्ष है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By User 6 /
May 11, 2026 /
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026 विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’ विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...
By User 6 /
May 10, 2026 /
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By User 6 /
May 10, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध जांजगीर-चांपा के चार कॉलेजों में डी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एआई की मदद से...
By User 6 /
May 12, 2026 /
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...