Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : मेष राशि वालों का दिन आज अनुकूल रहेगा। किसी पुरानी इच्छा को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। रचनात्मकता सिर चढ़कर बोलेगी और आप अपनी कला से लोगों को रूबरू कराएंगे। काम के सिलसिले में की गई मेहनत सफल होगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी लेकिन व्यवहार में कुछ अहंकार भी झलकेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। लव लाइफ वालों को बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। व्यापारियों को धन का लाभ मिलेगा। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रंग की चीजों का दान करें।

वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। अपने लिए कुछ सोचेंगे और धन भी खर्च करेंगे। आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन कुछ प्लानिंग ऐसी बन रही है कि आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। संतान को लेकर दिन शांतिपूर्ण रहेगा और उनसे संतुष्टि भी मिलेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। साथ ही रोमांस के अवसर भी आएंगे। लव लाइफ वालों को अपने पार्टनर की बातें सुनने और समझने का मौका मिलेगा। लंबी यात्राओं पर जाने से बचें। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे 5 दीपक जलाएं।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों का दिन आज उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन अच्छा बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। भाग्य का ज्यादा साथ ना मिलने से कुछ कार्य अटक सकते हैं, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। सूझबूझ और कौशल का परिचय देकर आप कई काम आसानी से सुलझा लेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने के योग भी बनेंगे। समाज के कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी जान-पहचान हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। दांपत्य जीवन में तनाव से राहत मिलेगी। आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कर्क राशि : कर्क राशि वालों का दिन आज मध्यम फलदायी रहेगा। किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं लेकिन समझदारी के साथ स्थिति को संभालने की कोशिश करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर के खान-पान से बचें। दांपत्य जीवन में किसी वजह से कुछ परेशानियां आएंगी लेकिन वे छोटी अवधि की हैं इसलिए निश्चिंत रहें। लव लाइफ वालों को पार्टनर से प्यार भरी बातें करने के कई मौके मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपका महत्व बढ़ेगा और आपके काम की तारीफ भी होगी। अच्छे काम के लिए आपको पुरस्कृत भी किया जा सकता है। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा और गाय को हरा चारा खिलाएं।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : सिंह राशि वालों का दिन अनुकूल रहने वाला है। परिवार के साथ-साथ जीवनसाथी और उनकी जरूरतों पर भी ध्यान देंगे और रिश्तों में पड़ी हुई गांठों को खोलने का प्रयास करेंगे। लव लाइफ वालों का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। नौकरी के सिलसिले में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी तभी आपका काम सभी के सामने आएगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी और व्यापारी वर्ग को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी।आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद वस्त्र पहनकर माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कन्या राशि : कन्या राशि वालों का दिन आज हिम्मत देगा और आप चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। लव लाइफ वालों को अपने निजी जीवन में किसी और के दखलअंदाजी से दूर रहना चाहिए, अन्यथा रिश्ते में दरार आ सकती है। परिवार में आमदनी को लेकर गहरी चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे, लेकिन खुद कुछ ऐसे काम कर सकते हैं, जिससे आपके विरोधियों की तादाद बढ़ सकती है।आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।

तुला राशि : तुला राशि वालों का दिन आज मिश्रित फलदायी रहेगा। जीवनसाथी की वजह से कुछ परेशानी हो सकती है, ऐसे में उन्हें मनाने की कोशिश करें। लव लाइफ वालों को क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिलेगा और आपका पार्टनर इससे दिल हार बैठेगा। परिवार के विवाद को दूर करने का प्रयास करें। घर के किसी बुजुर्ग की बिगड़ती सेहत आपकी चिंता बढ़ा सकती है, इसलिए उन पर नजर रखें। मेहनत से किए गए किसी काम की आपको अच्छे परिणाम की प्रतीक्षा रहेगी और इसलिए आप नौकरी बदलने का प्रयास कर सकते हैं। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी को लाल रंग के फूल अर्पित करें।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों का दिन आज प्यार से भरा रहेगा, खासकर जब से आप अपनी मां को ढेर सारा प्यार देंगे और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे और एक-दूसरे की मदद भी करेंगे। काम के सिलसिले में प्रयास आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। लव लाइफ में समय अच्छा रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन उत्साह और रोमांच से भरा रहेगा। रिश्तेदारों, दोस्तों या पड़ोसियों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा लेकिन किसी से उलझने से बचें।आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।

धनु राशि : धनु राशि वालों का दिन आज अच्छा रहेगा। मन की बात परिजनों को बताएंगे और वे आपकी मदद भी करेंगे। किसी काम के बन जाने से मन में धार्मिक विचार आएंगे और कुछ समय ईश्वर की भक्ति में भी लगाएंगे। लव लाइफ में कुछ परेशानियां आ सकती हैं क्योंकि पार्टनर भावुक हो सकता है। शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और पुराने तनाव से मुक्ति भी मिलेगी। मेहनत से काम करने पर आपको फायदा होगा। आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

मकर राशि : मकर राशि का दिन आज अच्छा रहेगा और अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। धन आगमन से स्थिति में सुधार होगा और खुशी से हर काम को करेंगे। परिवार में आपका रुतबा बढ़ेगा। कामकाज में मेहनत रंग लाएगी, जिससे आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ वालों को आज पार्टनर के साथ रोमांस करने का मौका मिलेगा और आप उन्हें खुश रखेंगे। शादीशुदा जातकों को सुख भोगने के लिए अपने व्यवहार में बदलाव लाने की कोशिश करनी चाहिए।आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों का दिन आज अनुकूल रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें क्योंकि खर्चे अधिक होने वाले हैं, जिससे आपकी आय प्रभावित होगी। कामकाज को लेकर विचलित नहीं होंगे और चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। लव लाइफ वालों के लिए दिन-प्रतिदिन सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं वे जीवनसाथी की सराहना करेंगे, जिससे रिश्ता बेहतर तरीके से आगे बढ़ेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। कामकाज में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

मीन राशि : मीन राशि वालों का दिन मध्यम फलदायी रहेगा और आप मानसिक चिंता से ग्रस्त हो सकते हैं। खर्चे अधिक होंगे और वे आपके माथे पर दबाव डालने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक हिसाब-किताब के अभाव में आप कुछ परेशानी महसूस कर सकते हैं। लव लाइफ वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा जातकों का प्रेम बढ़ेगा और जीवनसाथी को अपनी बात समझाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, उन्हें खुद ही सब कुछ पता चल जाएगा और स्थिति अच्छी होगी और आमदनी भी अच्छी होगी।आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...