Google Analytics Meta Pixel जनवरी 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा राम मंदिर - Ekhabri.com

जनवरी 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा राम मंदिर

गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को त्रिपुरा में एक रैली को संबोधित करते हुए घोषणा की कि एक जनवरी 2024 तक अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। शाह की घोषणा को अगले साल होने वाले आम चुनाव में भाजपा के अभियान में राम मंदिर को फिर से शामिल करने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। भाजपा 1990 से राम मंदिर का मुद्दा उठा रही है, जब लालकृष्ण आडवाणी ने इस मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने के लिए रथयात्रा निकाली थी।

 

 

आडवाणी की रथयात्रा को पिछली सदी के आखिरी दशक में भाजपा के उदय का एक प्रमुख कारक माना जाता है, जो 1984 में राजीव गांधी के आगमन और फिर मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने के बाद राजनीतिक रूप से प्रभावित हुई थी। रथ यात्रा के लगभग दो साल बाद छह दिसंबर, 1992 को अयोध्या में 16वीं शताब्दी के विवादित ढांचे को गिरा दिया गया था। इसके बारे में हिंदुओं का मानना था कि यह एक महल का स्थान था, जहां भगवान राम का जन्म हुआ था।

 

“भारत जोड़ो यात्रा” निकाल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा-राहुल बाबा, सबरूम से सुनिए। एक जनवरी, 2024 तक भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। दक्षिण त्रिपुरा जिले के सबरूम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस और वामपंथियों ने लंबे समय तक राम मंदिर के मुद्दे को अदालतों में उलझाकर रखा था। मामले में शीर्ष अदालत के आदेश् के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिर का शिलान्यास किया।

Read Also  थरूर को सोनिया ने दी कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की अनुमति

 

बताते चलें, दशकों तक चली कानूनी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने नौ नवंबर, 2019 को अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। प्रधानमंत्री ने पांच अगस्त, 2020 को राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था।
सबरूम में शाह ने भाजपा की जनविश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले उन्होंने उत्तर त्रिपुरा जिले के धर्मनगर में भी एक जनविश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। इन दोनों रथ यात्राओं का उद्देश्य प्रदेश् में इस साल के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

सिम्स डॉक्टरों ने अन्ननली में फंसा सिक्का निकाल बचाई जान  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर/रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में डॉक्टरों की तत्परता और कुशलता से एक 6 वर्षीय मासूम की जान बचा ली गई। खेलते समय सिक्का निगल लेने से बालक की अन्ननली (आहार नली) में सिक्का फंस गया...