Google Analytics Meta Pixel संगठित समाज ही विकास की धारा में आगे बढ़ता है: मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

संगठित समाज ही विकास की धारा में आगे बढ़ता है: मुख्यमंत्री

समाज के विकास में सबकी भागीदारी जरूरी, रायखेड़ा में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 77 वें राज अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, रायखेड़ा में खुलेगा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल

रायपुर -मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  रायपुर जिले के तिल्दा विकासखण्ड के रायखेड़ा में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 77 वें राज अधिवेशन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि समाज के विकास में सबकी भागीदारी जरूरी है। इससे समाज में एकता और संगठन का विकास होता है। सभी के एक होने से समाज में सामाजिक समरसता का विकास होगा। समाज के बिना हम सब अधूरे है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि संगठित समाज ही विकास की धारा में आगे बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर  ग्राम रायखेडा के बंधवा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपए, ग्राम रायखेड़ा से देवगांव के लिए 4 किलोमीटर सड़क निर्माण और गांव में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए सरकार द्वारा सकारात्मक कदम उठाया जा रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को इस वर्ष दिवाली के पूर्व तीसरी किश्त का भुगतान किया गया। आगामी 31 मार्च को चौथी किश्त का भुगतान कर दिया जाएगा। सरकार अन्नदाताओं को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 9 हजार रुपए की इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। इसी तरह गौठान योजना के माध्यम से ग्रामीणों को लाभ दिलाया जा रहा है। पशुपालकों को भी लाभ दिलाने के लिए गोबर की खरीदी की जा रही। गौठनों में वर्मी कंपोस्ट बनाया जा रहा है। किसान इसका अधिक से अधिक उपयोग करे। इससे मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होने के साथ ही फसल की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार सभी समाज के लोगों को साथ लेकर विकास की राह में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना का स्वप्न देखने वाले पुरखे छत्तीसगढ़ के विकास की जो कल्पना संजोए थे, सरकार उन सपनों को साकार करने का काम कर रही है। राज्य की सांस्कृतिक विरासत को सहेज रही है। छत्तीसगढ़ियों का अपना स्वाभिमान होता है। सरकार ने इस स्वाभिमान को बढ़ाने का काम किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आज का राशिफल 

By User 6 / April 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, e-KYC की समय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिली राहत…जानें नया अपडेट

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...

रायपुर में गंदे पानी की सप्लाई पर मचा हड़कंप, नगर निगम ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शहर के नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर के जरिए गंदे पानी की आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...

बरनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 के करीब पहुंची

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

अभनपुर में मासूम से दरिंदगी…पड़ोसी युवक गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी बना आरोपी: भरोसे...

रायपुर में 50 लाख लेकर ड्राइवर फरार…भरोसे का बड़ा धोखा, पुलिस के लिए चुनौती बना मामला

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर के खम्हारडीह इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी का ड्राइवर ही 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। इस घटना ने शहर में सनसनी फैला दी है। बैंक बंद होने...