Google Analytics Meta Pixel गो फर्स्ट के विमान ने 50 यात्रियों के छोडकर भरी उड़ान - Ekhabri.com

गो फर्स्ट के विमान ने 50 यात्रियों के छोडकर भरी उड़ान

घरेलू एयरलाइंस गो फर्स्ट एक फ्लाइट ने सोमवार को 50 यात्रियों को टरमैक पर ही छोड़कर उड़ान भरी। कुछ यात्री सवार होने के लिए एक शटल बस में इंतजार कर रहे थे। छोड़े गए यात्रियों ने इंटरनेट मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया और इसे एयरलाइंस की घोर लापरवाही बताया। उधर, विमानन नियामक डीजीसीए ने इस घटना पर एयरलाइन से रिपोर्ट मांगी है और कहा है कि उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

 

यात्रियों ने इंटरनेट मीडिया पर आरोप लगाया कि बेंगलुरू से दिल्ली जाने वाली गो फर्स्ट फ्लाइट बस में बैठे यात्रियों का इंतजाम किए बिना उड़ान भर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि फ्लाइट जी 8 116 यात्रियों को छोड़कर सोमवार सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर रवाना हुई। इस घटना के बाद कुछ यात्रियों ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। एयरलाइन, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यालय को टैग करते हुए टि्वटर पर की गई शिकायतों के अनुसार, बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट सुबह करीब 6.30 बजे 50 से अधिक यात्रियों को छोड़ कर उड़ान भरी।

 

श्रेया सिन्हा नामक टि्वटर यूजर ने अपनी पोस्ट में इसे सबसे भयानक अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि यात्री सुबह 5.35 बजे फ्लाइट के लिए बस में सवार हुए लेकिन एक घंटे तक उस बस में फंसे रहे। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि गो फर्स्ट एयर के साथ सबसे भयानक अनुभव। सुबह 5:35 बजे फ्लाइट के लिए बस में चढ़ी और 6.30 बजे मैं अभी भी 50 से अधिक यात्रियों से भरी बस में हूं। ड्राइवर ने भी मजबूर होकर बस रोक दी और फ्लाइट ने 50 से ज्यादा यात्रियों को लिए बिना ही उड़ान भर दी। लापरवाही की हद।

Read Also  सरकार की नजर अब Amazon और Flipkart पर, Flash Sale पर लगेगी पाबंदी

 

 

सतीश कुमार नामक यात्री ने टिकट का स्क्रीनशाट शेयर करते हुए लिखा कि गो फर्स्ट की एक विमान यात्रियों को छोड़ कर उड़ान भरी। गो फर्स्ट एयरवेज ने ऐसे कम से कम तीन ट्वीट्स का जवाब देते हुए यात्रियों से अपने यात्रा विवरण को शेयर करने का आग्रह किया और कहा कि उन्हें हुई असुविधा के लिए खेद है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...