Google Analytics Meta Pixel जन समर्थ पोर्टल से ले सकेंगे 13 स्कीम के लोन - Ekhabri.com

जन समर्थ पोर्टल से ले सकेंगे 13 स्कीम के लोन

अब लोन लेना बिल्कुल आसान होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को जन समर्थ नामक पोर्टल का शुभारंभ किया, जिसकी मदद से 13 प्रकार की सरकारी स्कीम के तहत बिना बैंक के चक्कर लगाए लोन लिए जा सकेगा। वित्त मंत्रालय और कारपोरेट मामले के मंत्रालय की तरफ से शुरू किए गए आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री ने एक, दो, पांच, 10 और 20 रुपये के विशेष सिक्के भी जारी किए। इन पर आजादी के अमृत महोत्सव का लोगो है। इस सिक्के को दिव्यांग जन भी आसानी से पहचान सकेंगे।
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब भारत सरकार की सभी क्रेडिट लिक्ड स्कीम अलग-अलग माइक्रो साइटों पर नहीं बल्कि एक ही जगह पर उपलब्ध होंगी। ये जन समर्थ पोर्टल छात्रों का, उद्यमियों का, व्यापारियों-कारोबारियों का, किसानों का जीवन तो आसान बनाएगा ही, उन्हें अपने सपने पूरे करने में भी मदद करेगा। अब छात्र आसानी से जानकारी ले पाएंगे कि  कौन सी सरकारी योजना का सबसे ज्यादा लाभ होगा और वे कैसे उसका फायदा उठा सकते हैं। इसी तरह हमारे युवा आसानी से ये तय कर पाएंगे कि उन्हें मुद्रा लोन चाहिए या स्टार्ट अप इंडिया लोन चाहिए।
प्रधानमंत्री ने वित्त मंत्रालय से कहा कि हमारे बैंक, हमारी करेंसी इंटरनेशनल सप्लाई चेन का और अंतरराष्ट्रीय व्यापार का व्यापक हिस्सा कैसे बनें, इस पर भी फोकस जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमने वित्तीय समावेश के लिए प्लेटफार्म तैयार किए हैं और अब हमें उनके सदुपयोग को लेकर जागरूकता बढ़ानी है। उन्होंने कहा कि जन समर्थ पोर्टल के माध्यम से अब देश के युवाओं को और मध्यम वर्ग को एक बड़ा प्लेटफार्म मिला है। जब लोन लेने में आसानी होगी, प्रोसेसिंग में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा तो ज्यादा से ज्यादा लोग लोन लेने के लिए आगे आएंगे। ये पोर्टल स्वरोजगार को बढ़ाने में, सरकार की योजनाओं को सभी लाभार्थियों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाने वाला है।

 

जन समर्थ पोर्टल के फायदे
-लोन लेने के लिए आवेदक को बैंकों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
-लोन के पात्र होने पर आनलाइन मंजूरी दी जाएगी।
-आवेदक के खाते में सीधा उसका भुगतान किया जाएगा।
-आवेदक आनलाइन ही अपने आवेदन पर होने वाली कार्यवाही को देख सकेंगे।
-सभी सरकारी बैंक के साथ 125 विभिन्न् वित्तीय संस्थान इस पोर्टल से जुड़े हैं।
-लोन लेने के इच्छुक आवेदक के आवेदन को इन सभी वित्तीय संस्थानों के पास आनलाइन भेज दिया जाएगा।
-फिलहाल चार श्रेण्ाी के लोन के लिए आवेदन करने की सुविधा होगी। इनमें श्ािक्षा, कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर, कारोबार श्ाुरुआत एवं जीवनयापन लोन श्ाामिल हैं।
-आवेदक लोन नहीं मिलने पर या आनाकानी करने पर उसकी श्ािकायत भी आनलाइन कर सकेंगे।
-तीन दिनों में आवेदक की श्ािकायत का निपटान करना होगा।
-धीरे-धीरे इस पोर्टल का और विस्तार किया जाएगा जिससे लोन की श्रेण्ाी और वित्तीय संस्थाओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *