Google Analytics Meta Pixel नए साल से पहले निवेशकों ने शेयर बाजार में कमाए 37,000 करोड़ - Ekhabri.com

नए साल से पहले निवेशकों ने शेयर बाजार में कमाए 37,000 करोड़

घरेलू बेंचमार्क सूचकांक सपाट बंद हुए। कारोबार के अंत में निफ्टी पर आईटी, एफएमसीजी, मेटल, मीडिया और प्राइवेट बैंक सेक्टर में बिकवाली देखी गई। अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में सबसे आगे रहा। अदाणी पोर्ट्स का शेयर 5 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 1,243.90 रुपये पर बंद हुआ। अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 33.20 रुपये की बढ़त के साथ 1,064.30 रुपये पर बंद हुआ। शेयर बाजार के निवेशक आज कुल करीब 37,000 करोड़ रुपये के फायदे में रहे। ब्रॉडर मार्केट में मिलाजुला रुख रहा।

 

 

 

सेंसेक्स 0.39 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 78,472.48 पर बंद हुआ और निफ्टी 22.55 अंकों या 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,750.20 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 62.30 अंकों या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,170.70 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 67.80 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,125.70 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 4 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,728.65 पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,639 शेयर हरे निशान और 2,329 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि 106 शेयरों में बदलाव नहीं हुआ।

 

 

 

 

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 442.08 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 441.71 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 37,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 37,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

 

Read Also  खड़गे को G20 डिनर में नहीं बुलाने पर विवाद

 

 

 

बाजार के जानकारों के अनुसार, साल के आखिरी एक्सपायरी के दिन, घरेलू बाजार में दिन भर स्थिरता बनी रही, जबकि अन्य बाजारों में छुट्टियां थीं और प्रमुख घरेलू या वैश्विक ट्रिगर्स की कमी थी। ऑटो शेयरों में हाल ही में हुए सुधारों से लाभ देखा गया। सेक्टोरल फ्रंट पर, निफ्टी पर ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, रियल्टी, एनर्जी, इंफ्रा और कमोडिटीज सेक्टर में खरीदारी देखी गई। सेंसेक्स पैक में, अदाणी पोर्ट्स, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्रा टेक सीमेंट, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, एसबीआई और टाटा स्टील टॉप गेनर्स थे। जबकि, टाइटन, एशियन पेंट्स, जोमैटो, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया और रिलायंस टॉप लूजर्स थे।

 

 

 

 

जानकारों ने बताया, “अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में मजबूती, संभावित प्रतिकूल टैरिफ और 2025 में दरों में कटौती को देखते हुए एफआईआई आउटफ्लो और रुपये में गिरावट को लेकर चिंता बनी हुई है, जिससे बाजार में सुस्ती का रुख रहा।” विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने 24 दिसंबर को 2,454.21 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 2,819.25 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *