Google Analytics Meta Pixel अफगानी क्षेत्र में पाकिस्तान के हवाई हमले से बढ़ा तनाव - Ekhabri.com

अफगानी क्षेत्र में पाकिस्तान के हवाई हमले से बढ़ा तनाव

अफगानिस्तान के क्षेत्र में बीते 16 अप्रैल को पाकिस्तान के हवाई हमले ने दोनों देशों के बीच एक राजनयिक विवाद पैदा कर दिया है। हवाई हमले से अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन किया गया। अफगान डायस्पोरा नेटवर्क में हामिद पख्तीन लिखते हैं कि ये हवाई हमले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) या पाकिस्तानी तालिबान के ‘हिंसक कृत्यों” के प्रतिशोध में किए गए थे। पाकिस्तान की इस अचानक कार्रवाई में 45 लोग मारे गए थे, जिनमें 20 बच्चे शामिल थे।
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने हवाई हमले की कड़ी निंदा की और काबुल में पाकिस्तान के राजदूत को उसे एक आपत्तिपत्र सौंपने के लिए समन जारी किया। संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के स्थायी मिशन के प्रभारी नसीर अहमद फैक ने सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष को लिखा कि अफगानिस्तान के अंदर पाकिस्तानी वायु सेना के हवाई हमले ‘अफगानिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ आक्रामकता” है। हैरानी की बात यह है कि अफगानिस्तान-पाकिस्तान संबंधों का यह नवीनतम घटनाक्रम तब आया जब अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज होने के बाद तालिबान को पाकिस्तानी प्रतिष्ठान  सरकार गठन को अंतिम रूप देने में मदद कर रहा था।
ट्रांजिट जमानत खत्म होते ही गिरफ्तार होंगे पूर्व पीएम इमरान : इस्लामाबाद: पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को कोर्ट से दी गई राहत की अवधि समाप्त होते ही उनके आवास के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पेशावर हाई कोर्ट ने दो जून को 50 हजार रुपये के मुचलके पर तीन सप्ताह की ट्रांजिट जमानत दी थी। सनाउल्लाह ने कहा कि इमरान के खिलाफ राजद्रोह, अराजकता फैलाने समेत दो दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम-नवाज ने दावा किया है पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, उनकी पत्नी बुशरा बीबी व उनकी दोस्त फराह गोगी की तिकड़ी ने सत्ता के दौरान अवैध से अरबों रुपये की कमाई की है। पीएमएल-नवाज के नेता अताउल्लाह तरार ने आरोप लगाया कि यह खेल 2019 में तब शुरू हुआ जब तत्कालीन पीएम इमरान खान ने फरार के पति अहसान जमाली गुर्जर को माफी योजना के तहत 32 करोड़ रुपये की राहत दी। तरार ने इसको लेकर एक आडियो टेप भी चलाया और दावा किया कि इसमें एक बिजनेस कारोबारी और उसकी बेटी की बातचीत है जिसमें वे बदले में इमरान की पत्नी को उपहार स्वरूप पांच कैरट हीरे की अंगूठी देने की बात कह रहे हैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *