पिछले एक हफ्ते तक हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद ईडी ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन से जुड़े सात ठिकानों पर फिर छापा मारा। इनमें छह ठिकाने दिल्ली में और एक गुरुग्राम में स्थित है। जिन ठिकानों पर छापा मारा गया है, उनमें सत्येंद्र जैन के आवास के साथ-साथ कुछ हवाला डीलर्स के दफ्तर भी श्ाामिल हैं। ईडी ने सत्येंद्र जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया था और वे नौ जून तक उसकी हिरासत में हैं।
ईडी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार हवाला से जुड़े कुछ नए सुबूतों की तलाश में छापा मारा गया है। जैन से जुड़ी कंपनियों में कुल 16.39 करोड़ रुपये कोलकाता की मुखौटा (शेल) कंपनियों के मार्फत आए थे। दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने फैसले में इस रकम को मनी लांड्रिंग करार दिया है। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मुखौटा कंपनियों के पास ये 16.39 करोड़ रुपये कहां से आए थे। ईडी का मानना है कि ये पैसे हवाला के मार्फत नकद में भिजवाए गए थे। ईडी अब इतनी बड़ी नकद रकम के स्रोत की तलाश कर रही है।
इसके अलावा ईडी 11.30 करोड़ रुपये के स्रोत की भी तलाश् कर रही है। जैन ने 2010-11 से 2013-14 के बीच पांच कंपनियों (प्रयास इंफोसाल्युसंस प्राइवेट लिमिटेड, इंडो मेटल इंपेक्स प्राइवेट लिमिटेड, जेजे आइडियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड, अकिचन डेवलर्स प्राइवेट लिमिटेड और मंगलायतन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड) के जरिये दिल्ली में 27.69 करोड़ रुपये में कुल 200 बीघा जमीन खरीदी थी। इनमें से 16.39 करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग के मार्फत लाए जाने की बात साबित हो चुकी है। लेकिन 11.30 करोड़ रुपये के स्रोत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ताजा छापे में यदि इसके सुबूत मिलते हैं तो जैन की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...