Google Analytics Meta Pixel भाई ने मोबाइल छीना तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया - Ekhabri.com

भाई ने मोबाइल छीना तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया

ग्वालियर शहर के हजीरा चौराहे के निकट लगे मोबाइल टावर पर चढ़कर एक युवक ने वहां से कूदने की धमकी देने लगा। युवक के भाई ने उसका मोबाइल छीन लिया था। इससे खफा होकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस दौरान इस व्यस्त हजीरा चौराहे पर लोगों का हुजूम लग गया। इसकी खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। टावर पर चढे़ युवक को कुछ लोगों ने समझाया बुझाया। इसके बाद उसी के एक साथी को मोबाइल टावर पर चढ़ाकर किसी तरह नीचे उतारा गया।

 

 

 

युवक मोनू जाटव मजदूर है और वह शराब पीने का आदी है। उसने दोपहर में कुछ लोगों के साथ शराब पी थी। इससे गुस्साए उसके भाई ने उसका मोबाइल छीन लिया था। इससे खफा होकर मोनू मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा। साथ ही उसने लोगों से नया मोबाइल दिलाने की मांग की। मोबाइल टावर पर काफी देर तक मोनू बीच में रुका रहा जब उसे समझाने बुझाने की कोशिश की गई तो वह टावर के टॉप पर पहुंच गया। नशे में होने के कारण उसके छलांग लगाने का अंदेशा था। इस दौरान लोगों ने उसे समझाने-बुझाने की कोशिश की। इस बीच किसी तरह पुलिस और दमकल का अमला मौके पर पहुंच गया। सभी लोगों के मनाने के बाद वह नीचे उतरने को अपने साथी की मदद से तैयार हुआ। मोनू के नीचे आने के बाद उसे ग्वालियर थाने ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। उसके भाई को भी थाने बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी मोनू जाटव नशे में है इसलिए उससे ज्यादा पूछताछ नहीं हो पाई है। लेकिन नशा खत्म होने के बाद पूछताछ की जाएगी। इसी तरह घरवालों से भी पूछताछ की जाएगी।

Read Also  वेनेजुएला से तेल खरीदने वाले देशों पर ट्रंप लगाएंगे भारी टैरिफ

 

 

 

चर्चा है कि मोनू ने अपने दो साथियों के साथ दिन में शराब पी थी। इसके बाद मोबाइल को लेकर उसका अपने भाई से झगड़ा हुआ था। इसी बात से खफा होकर उसने मोबाइल टावर पर चढ़कर जान देने की कोशिश की थी। चौराहा पर पुलिस चौकी के सामने लगे इस टावर पर पहले भी कई लोग चढ़कर अपने परिजनों और पुलिस प्रशासन को परेशान कर चुके हैं । मोनू के बारे में पता चला है कि एक बार वह मोबाइल टावर से उतर भी आया था लेकिन किसी ने उसके साथ मारपीट कर दी ।इसके बाद वह दोबारा मोबाइल टावर पर चल गया था। एक खास बात यह भी है कि मोनू के दोस्त ने बताया है कि उसे ऐप्पल का महंगा मोबाइल चाहिए। जिससे वहां आसपास के लोग हैरान रह गए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *