जम्मू संभाग के राजौरी में हिदू परिवारों पर हुए दोहरे आतंकी हमले के करीब एक सप्ताह बाद हिंदुओं के घरों पर पत्थर बरसाए गए। घटना राजौरी के डन्नीधार और पुंछ जिले के भेंज गांव में हुई। अज्ञात लोगों ने दोनों गांव में देर रात हिंदू परिवारों के घरों के दरवाजे जोर-जोर से खटखटाए और बाहर से बंद भी कर दिए। पथराव से दो घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। इन घटनाओं से दोनों गांव में दहशत का माहौल है। आशंका है कि शरारती तत्व व दहशतगर्द सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का षड्यंत्र रच रहे हैं। इस बीच, राजौरी के मुरादपुर में संदिग्ध दिखने पर ग्रामीण ने गोलियां चलाई। इसके बाद सुरक्षाबलों ने डन्नीधार और भेंज गांव के अलावा मुरादपुर में भी सुरक्षा बढ़ाकर तलाशी अभियान छेड़ दिया है।
जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भेंच गांव में हिंदुओं के करीब 30 घर हैं और मुस्लिमों के लगभग 150 घर हैं। रविवार देर रात 12 बजे साहिल बाली व विनोद बाली के घरों के पहले दरवाजे और खिड़कियां खटखटाई गईं। इससे दोनों घर के लोग सकपका गए। अभी वे कुछ समझ पाते घरों पर पथराव शुरू हो गया, जिससे शीशे टूट गए। गांव के लोगों ने पत्थरबाजी की सूचना तुरंत पुलिस को दी। एसएचओ पुंछ रंजीत राव ने तत्काल कार्रवाई की।
प्रशासन ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस दल को तुरंत गांव के लिए रवाना कर दिया। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में तलाशी भी ली। रातभर गांव में जवान गश्त करते रहे। सोमवार सुबह पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भेंच गांव पहुंचे। उन्होंने हिदू परिवारों को भरोसा दिलाया कि वे डरें नहीं। उनकी सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। वहीं, भयभीत हिदू परिवारों ने क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कहीं ढांगरी की तरह यहां भी कोई नरसंहार न हो।
वहीं, भाजपा के पूर्व एमएलसी प्रदीप शर्मा और बजरंग दल के निशु गुप्ता ने गांव पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले को उप राज्यपाल तक पहुंचाएंगे और जिले में हिदुओं की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे।
डन्नीधार में भी पत्थर
राजौरी के डन्नीधार क्षेत्र में सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कौशल कुमार व उनके साथ घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंके और बाद में बाहर से कमरे में कुंडी लगाकर फरार हो गए। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस की टीम को मौके पर रवाना कर दिया है और जांच शुरू कर दी है।
मुरादपुर में चली गोलियां
राजौरी के मुरादपुर क्षेत्र में सोमवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे कुछ संदिग्ध देखे गए। इसपर गांव के एक व्यक्ति ने शिकार करने वाले बंदूक से दो गोलियां हवा में चला दीं। इससे गांव वाले सतर्क हो गए, लेकिन संदिग्ध कहीं लापता हो गए। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। इसके बाद से गांव में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...
By User 6 /
July 13, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...