Google Analytics Meta Pixel ओमिक्रोन के नए सब-वेरिएंट घातक नहीं - Ekhabri.com

ओमिक्रोन के नए सब-वेरिएंट घातक नहीं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में ओमिक्रोन के सभी सब-वेरिएंट मौजूद हैं। लेकिन ये घातक नहीं हैं। 29 दिसंबर 2022 और सात जनवरी 2023 के बीच लिए गए 324 कोराना पाजिटिव सैंपल की सेंटिनल  सीक्वेंसिग से पता चला कि देश में बीए.2 , बीए 2.75, एक्सबीबी (37), बीक्यू .1, बीक्यू 1.1 (5) समेत ओमिक्रोन के सभी सब-वेरिएंट हैं, लेकिन  जिन क्षेत्रों में ये वेरिएंट मिले हैं , वहां मृत्यु दर नहीं बढ़ा है। इस क्षेत्रों में संक्रमण में वृद्धि की भी सूचना नहीं है। इसके अलावा 50 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के कोराना पाजिटिव सैंपल में मुख्य रूप से एक्सबीबी (11), बीक्यू 1.1 (12), और बीएफ 7.4.1 (1) सब-वेरिएंट पाए गए हैं ।

 

 

इस बीच उत्तराखंड में एक्सबीबी 1.5 सब-वैरिएंट का नया मामला मिलने से देश्ा में ऐसे मामलों की कुल संख्या आठ हो गई है। अमेरिका में इसी वैरिएंट के कारण कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी हुई है। इंडियन सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम  ने कहा कि पिछले 24 घंटों में इस वैरिएंट का नया मामला उत्तराखंड में पाया गया है। इससे पहले इस वैरिएंट के तीन मामले गुजरात में जबकि कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में एक-एक मामले मिले थे। चीन में कोरोना लहर के जिम्मेदार बीएफ .7 वेरिएंट के नौ मामले मिले हैं। इनमें बंगाल में चार, गुजरात और हरियाणा में दो-दो और ओडिशा में एक मामले शामिल हैं।

 

देश में कोरोना के 170 नए मामले, एक की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में  कोरोना के 170 मामले मिले हैं। सक्रिय मामले 52 घटकर 2371 पर पहुंच गए हैं। मध्य प्रदेश में एक और मौत के साथ मृतकों की संख्या 530721 हो गई है। सक्रिय मामले कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत हैं।  मृत्यु दर 1.19 प्रतिश्ात है। अब तक कोरोनारोधी वैक्सीन की 220.14 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

रायगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार 

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...