मखाना वैसे तो कई तरह के फूड आइटम्स में प्रयोग किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें सेहत का खज़ाना छिपा हुआ है. बीपी, कोलेस्ट्रॉल सहित कई बीमारियों में मखाने का सेवन फायदा पहुंचाता है. इसके गुणों की वजह से ही मखाना को मरीजों तक को रोस्ट कर खाने के लिए दिया जाता है. आप भी अगर मखाना खाना पसंद करते हैं लेकिन अब तक इसके गुणों से अनजान हैं तो आज हम आपको मखाना के हेल्थ बेनेफिट्स (Makhana Health Benefits) के बारे में बताएंगे.
मखाना में प्रचुर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं और ये प्रोटीन और फाइबर का भी अच्छा सोर्स है. हेल्थलाइन के अनुसार मखाना शुगर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है. आइए जानते हैं मखाना के सेहत से जुड़े फायदें.
मखाना खाने से मिलेंगे ये फायदे
न्यूट्रिएंट्स से भरपूर –
मखाना में प्रचुर मात्रा में खनिज होते हैं जो कि सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं. इसमें काफी कार्ब्स होने के साथ ही कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस होते हैं जो कि हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होने के साथ ही शरीर में आयरन की कमी को दूर करते हैं. इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाने और ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मदद मिलती है.
हाई एंटी-ऑक्सीडेंट्स –
मखाना में कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो हेल्दी और फिट रखने में मदद करते हैं. ये घातक फ्री रेडिकल्स और स्ट्रेड को दूर करते हैं. मखाना में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स क्रोनिक कंडीशंस जैसे हार्ट डिजीज, कैंसर और टाइप 2 डाइबिटीज में भी लाभकारी होते हैं. इसे खाने से रूमेटाइड अर्थराइटिस में भी फायदा मिलता है.
ब्लड शुगर लेवल –
भागदौड़ भरी जिंदगी और बदली लाइफस्टाइल की वजह से आज काफी लोग डायबिटीज की बीमारी से परेशान हैं. ऐसे में मखाना खाकर वे लोग ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन कर सकते हैं. कुछ रिसर्च में पाया गया है कि मखानाा ब्लड शुगर मैनेजमेंट को बेहतर करता है.
वजन –
मोटापे से परेशान लोगों के लिए मखाना काफी फायदेमंद हो सकता है. इसमें मौजूद तत्व वजन को घटाने में मदद करते हैं. मखाना में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है जो कि वजन घटाने के लिए बेहद जरूरी होते हैं. प्रोटीन फूड क्रेविंग को कम करने में मददगार होता है, वहीं फाइबर लंबे वक्त तक पेट को भरा महसूस कराता है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 25, 2026 /
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...