० पामगढ़ के सदभावना भवन में 16 जनवरी को शाकंभरी बोर्ड अध्यक्ष राम कुमार पटेल के मुख्य आतिथ्य में शुरू हुई चार दिवसीय प्रतियोगिता
० 16 से 19 जनवरी तक प्रतियोगिता
जांजगीर-चांपा। पामगढ़ जनपद पंचायत स्तरीय मानस मंडली की प्रतियोगिता में मंडलियों द्वारा किए जा रहे रामायण पाठ को सुनकर श्रोता गण मंत्रमुग्ध हो रहे हैं और इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में शामिल होकर आनंद ले रहे हैं। 16 जनवरी को पामगढ़ के सदभावना भवन में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ शाकंभरी बोर्ड अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन रामकुमार पटेल के मुख्य आतिथ्य, सदस्य बाल संरक्षण आयोग छत्तीसगढ़ शासन श्रीमती पुष्पा पाटले की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष राजकुमार पटेल, सभापति दीनदयाल साहू, छेदू कंवर, श्रीमती किरण भारती अनंत, बीके यादव, सहित अनुविभागीय अधिकारी श्री आर.के. तंबोली, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीर निधि नंदेहा सहितराजीव गांधी युवा मितान क्लब विकासखंड समन्वयक श्री घासीराम चौहान, जनप्रतिनिधि सरपंच मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशारूप संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए ग्राम, जनपद एवं जिला एवं राज्य स्तर पर प्रतियोगिता कराई जा रही है। जिले में प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर कलेक्टर \ तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल के मार्गदर्शन में मानस मंडलियों की प्रतियोगिता शुरू हुई है। जनपद पंचायत पामगढ़ सीईओ नीर निधि नंदेहा ने बताया कि सदभावना भवन में 16 से 19 जनवरी तक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 17 जनवरी को प्रतियोगिता में सदस्य अनुसूचित जाति आयोग छत्तीसगढ़ शासन श्री श्रीराम पप्पू बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। जनपद पंचायत में चयनित मानस मंडली को जिला स्तर पर प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 12, 2026 /
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...