Google Analytics Meta Pixel बड़ी ब्रेकिंग: शुशांत केस में शोविक और मिरांडा की हुई गिरफ्तारी - Ekhabri.com

बड़ी ब्रेकिंग: शुशांत केस में शोविक और मिरांडा की हुई गिरफ्तारी

मुंबई/रायपुर।आज सुबह से चल रहे घटनाक्रम पर रात गहराते – गहराते पटाक्षेप हुआ। शुशांत सिंह राजपूत केस में अभी अभी पहली गिरफ्तारी हुई है। नार्कोटिक कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में ये छठी गिरफ्तारी है। इससे पहले एनसीबी अब्बास, करण, जैद, बासित और कैजान को गिरफ्तार कर चूकी है। कैजान को शुक्रवार को गिराफ्तार किया गया। इसमें से अब्बास और करन की जमानत भी हो चुकी है।

शुक्रवार को एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैम्युएल मिरांडा को पूछताछ के लिए बुलाया था। एनसीबी का कहना है कि पूछताछ में सैमुअल मिरांडा ने ये बात कबूल की है कि वह सुशांत के लिए ड्रग्स कलेक्ट करता था। एनसीबी ने पूछताछ के बाद शोविक को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले में इलेक्ट्रॉनिक सबूत ज्यादा
एनसीबी इस मामले में महज 59 ग्राम गांजा ही जब्त कर सकी है। अब्बास रमजान लखानी से 46 ग्राम और करन अरोरा से 13 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। एक्सपर्ट्स की मानें तो इस पूरे केस में जहां इलेक्ट्रॉनिक सबूत की मात्रा अधिक है वहीं गांजे की मात्रा बेहद कम 59 ग्राम ही है। इस मामले में एक चौंकाने वाला तथ्य ये भी सामने आया है कि ड्रग्स के पेमेंट के लिए गूगल पे का इस्तेमाल किया गया। यानी पैसा सीधा अकाउंट में जाता था।

NCB के सामने ये चुनौतियां
एनसीबी के सामने अब भी कई चुनौतियां हैं। पकड़े गए ड्रग पैडलरों के निशानदेही पर इस मामले के मुख्य आरोपियों को पकड़ना अभी बाकी है। सुशांत की मौत में ड्रग के काले कारनामे करने वालों की भूमिका तय करना, साथ ही जब्त सबूतों की तहकीकात कर इस कड़ी को उजागर करना।

Read Also  सुप्रभात: मन बहुत चंचल होता है

आज सुबह क्या हुआ

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्‍ध मौत के मामले में ड्रग्स एंगल आने के बाद NCB की टीम ने शुक्रवार सुबह रिया चक्रवर्ती के घर छापामारी की। इतना ही नहीं, सैमुअल मिरांडा के घर पर भी एनसीबी की टीम का सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान एनसीबी को इस मामले में कई सबूत मिल चुके हैं। एनसीबी टीम सैमुअल को अपने आवास से ले गई है। इससे पहले एनसीबी सुशांत सिंह केस के ड्रग्स एंगल से संबंधित मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

उधर, रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक के बीच चैट में बड़ा खुलासा हुआ है। इस चैट से साफ होता है कि रिया ड्रग्स की बात कर रही है। हालांकि, इसमें सुशांत का नाम कही नहीं लिखा है, लेकिन बात ड्रग्स की ही हो रही है। आखिर ड्रग्स किसके लिए मंगाया जा रहा है और वो कौन है। रिया किसके लिए चैट में बात कर रही है। क्या उसका सुशांत से क्‍या संबंध है?

आखिरकार ये भाई-बहन किसके लिए ड्रग्स की बात कर रहे हैं? क्या रिया अपने भाई से सुशांत के लिए अपने भाई शोविक से ड्रग्स मंगवाती थी? मार्च 2020 की Whatsaap चैट सामने आई है, जिसमें रिया किसी शख्स के बारे में बता रही है कि वो दिन में 4 बार ड्रग्स भरकर सिगरेट पीता है। रिया सीधे-सीधे अपने भाई से ड्रग्स की डिमांड भी करती दिखाई दे रही है।

15 मार्च 2020 को रिया-शोविक के बीच का वाट्सएप चैट

रिया- Yes Please

रिया- He smoke 4 a days…So plan accordingly

Read Also  बम ब्लास्ट सीन की शूटिंग के दौरान अभिनेता Sanjay Dutt घायल

शोविक- and BUD dose he want

Read Also सुशांत मामला सीबीआई के हाथ आते बिहार के सियासी दलों में मची श्रेय लेने की होड
रिया- yes BUD also

शोविक- okey… So we can get 5gm of BUD

शोविक- That’s 20 Doobs….(20 सिगरेट बन सकता है)

शोविक जिस BUD की बात कर रहा है वह एक तरह का ड्रग्स है, जो विदेशों से मुंबई में लाकर बेचा जा रहा है। मुंबई में इसकी मांग काफी ज्यादा है और कोकीन से ज्यादा मंहगा मिल रहा है।

एनसीबी ने 2 ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार किया है, जिन लोगों ने रिया के भाई शोविक के नाम का खुलासा किया है। साथ ही एनसीबी को ये भी सबूत मिले हैं कि शोविक कई ड्रग्स पैडलर के संपर्क में था। सुशांत के स्टाफ सैमुअल मिरांडा के नाम का भी खुलासा किया है। इसके बाद ये दोनों एनसीबी के राडार पर हैं। इनसे जल्द पूछताछ होगी। वहीं, भाई और बहन के इस चैट के बाद रिया भी अब एनसीबी के राडार पर है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *