करी पत्तों का इस्तेमाल आजकल काफी आम हो गया है. स्किन केयर से लेकर हेयर केयर में कई लोग करी पत्ता यूज करना पसंद करते हैं. मगर क्या आप हेल्थ केयर में करी पत्तों (Curry leaves) के फायदों से वाकिफ हैं. जी हां, करी पत्ते का सेवन सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी साबित हो सकता है. डेली डाइट में करी पत्ते को शामिल करके आप शरीर की कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं.
पोषक तत्वों से भरपूर करी पत्तों में औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं. जिसके चलते खाने में स्वाद का तड़का लगाने वाला करी पत्ता शरीर को कई गंभीर बीमारियों से दूर रखने में भी सहायक होता है. तो आइए हम आपको बताते हैं करी पत्तों के कुछ अनोखे फायदे, जिसकी मदद से आप खुद को फिट और हेल्दी रख सकते हैं.
दिल की सेहत रहेगी दुरुस्त
करी पत्ते का सेवन शरीर में कोलेस्ट्राल की मात्रा कम करने में मददगार होता है. साथ ही करी पत्ता खाने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है. जिससे आपको दिल की बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है और आपका हार्ट अच्छे से फंक्शन करता है.
दूर रहेगा कैंसर
करी पत्ते को डाइट में शामिल करके आप कैंसर होने की संभावना को भी कम कर सकते हैं. करी पत्ते में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, गैलिक एसिड और एंटी-कैंसर गुण शरीर में कैंसर पैदा करने वाले सेल्स को आसानी से खत्म कर देते हैं. जिससे आप कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बच सकते हैं.
डायबिटीज में मददगार
करी पत्ते का सेवन डायबिटीज के मरीजों का भी हेल्थ सीक्रेट साबित हो सकता है. नियमित रुप से करी पत्ता खाने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. साथ ही करी पत्ता किडनी को डैमेज होने से भी रोकता है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...