श्रीरामचरितमानस पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की विवादित टिप्पणी पर नाराजगी थम नहीं रही है। हिंदू संतों और राजनीतिक दलों के साथ अब मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी स्वामी प्रसाद के बयान की निदा करते हुए अपने शब्द वापस लेने की मांग की है। काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगदगुरु स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिह चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से रुख स्पष्ट करने की मांग की है।
लखनऊ की टीले वाली मस्जिद के मुतवल्ली मौलाना वासिफ हसन ने कहा कि इस्लाम व पैगंबर मोहम्मद साहब के सच्चे अनुयायी होने के कारण हम हिंदू धर्म और उसके ग्रंथों का आदर करते हैं। उन्होंने कहा कि हम स्वामी प्रसाद से अपने शब्दों के लिए माफी मांगने की मांग करते हैं। अयोध्या की बक्शी शहीद मस्जिद के इमाम सेराज अहमद खान ने कहा कि रामचरितमानस मुगल काल में लिखा गया। इसकी चौपाइयां आदर्श भारतीय परिवार प्रणाली व नैतिक मूल्यों की स्थापना करते हैं। एक अन्य धर्मगुरु लियाकत खान ने कहा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा कि मुस्लिम समाज इस ग्रंथ का अनादर स्वीकार नहीं करेगा।
उधर, प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र में प्रवास कर रहे स्वामी नरेंद्रानंद ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद का कृत्य अक्षम्य है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके पागलखाने में डालना चाहिए। स्वामी प्रसाद को सपा मुखिया अखिलेश यादव तत्काल बर्खास्त करें।
मुरादाबाद में भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने स्वामी प्रसाद पर तीखा पलटवार किया। कहा कि ऐसे लोग विक्षिप्त हो चुके हैं। इसको लेकर समाजवादी पार्टी को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। अभी तक सपा के अध्यक्ष ने कोई बयान नहीं दिया है। वैसे भी समाजवादी पार्टी हमेशा देशद्रोही ताकतों के साथ रहती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
जशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। क्षेत्र की माताओं और बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
रायपुर। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के डौंडीलोहारा में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं के...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी पिछली फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज हो गया है और पहली झलक...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
सपा नेता स्वामी प्रसाद की श्रीरामचरितमानस पर टिप्पणी से मुस्लिम धर्मगुरु भी नाराज
श्रीरामचरितमानस पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की विवादित टिप्पणी पर नाराजगी थम नहीं रही है। हिंदू संतों और राजनीतिक दलों के साथ अब मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी स्वामी प्रसाद के बयान की निदा करते हुए अपने शब्द वापस लेने की मांग की है। काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगदगुरु स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिह चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से रुख स्पष्ट करने की मांग की है।
लखनऊ की टीले वाली मस्जिद के मुतवल्ली मौलाना वासिफ हसन ने कहा कि इस्लाम व पैगंबर मोहम्मद साहब के सच्चे अनुयायी होने के कारण हम हिंदू धर्म और उसके ग्रंथों का आदर करते हैं। उन्होंने कहा कि हम स्वामी प्रसाद से अपने शब्दों के लिए माफी मांगने की मांग करते हैं। अयोध्या की बक्शी शहीद मस्जिद के इमाम सेराज अहमद खान ने कहा कि रामचरितमानस मुगल काल में लिखा गया। इसकी चौपाइयां आदर्श भारतीय परिवार प्रणाली व नैतिक मूल्यों की स्थापना करते हैं। एक अन्य धर्मगुरु लियाकत खान ने कहा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा कि मुस्लिम समाज इस ग्रंथ का अनादर स्वीकार नहीं करेगा।
उधर, प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र में प्रवास कर रहे स्वामी नरेंद्रानंद ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद का कृत्य अक्षम्य है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके पागलखाने में डालना चाहिए। स्वामी प्रसाद को सपा मुखिया अखिलेश यादव तत्काल बर्खास्त करें।
मुरादाबाद में भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने स्वामी प्रसाद पर तीखा पलटवार किया। कहा कि ऐसे लोग विक्षिप्त हो चुके हैं। इसको लेकर समाजवादी पार्टी को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। अभी तक सपा के अध्यक्ष ने कोई बयान नहीं दिया है। वैसे भी समाजवादी पार्टी हमेशा देशद्रोही ताकतों के साथ रहती है।
More News:
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं
नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन जारी की
रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त
रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री का बहनों से संवाद, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर
नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण
बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी
महतारी वंदन की 31वीं किस्त जारी, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं को 631 करोड़
फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज, दर्शकों को है फिल्म का इंतजार
पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी
मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना