शास्त्रार्थ महाविद्यालयस्य छात्र: इंद्रजीत: प्रथम कुंदुक प्रक्षेपणस्य कार्यम कृतवान्। इंटरनेशनल चंद्रमौलि सोसाइटी चेरिटेबल संस्कृत संस्थान प्रतिकारम कृतवान्। इंद्रजीत: धावनम् प्रारंभं कृतवान्। निर्णायकम उल्लंघय एवं च दक्षिण पक्षत: कंदुक प्रक्षेपणम् कृतं इदं कंदुकम् त्रिदंड दक्षिणत: किचित दूरं गतम्…। यह संस्कृत का श्लोक नहीं, क्रिकेट मैच की संस्कृत भाषा में कमेंट्री है। इसका अर्थ है, शास्त्रार्थ महाविद्यालय के छात्र इंद्रजीत ने गेंदबाजी का जिम्मा संभाल लिया है। सामना करेंगे इंटरनेशलन चंद्रमौलि सोसाइटी चेरिटेबल संस्कृत संस्थान के अमन। इंद्रजीत ने दौड़ना शुरू किया, अंपायर को पार किया और दाएं हाथ से ओवर द विकेट गेंद आफ स्टंप के थोड़ी सी बाहर…।
संस्कृत को बढ़ावा देने को समर्पित शास्त्रार्थ महाविद्यालय, दशाश्वमेध के 79वें स्थापना दिवस पर यह अनूठी और अलबेली क्रिकेट प्रतियोगिता शनिवार को सिगरा स्टेडियम में आयोजित हुई। बीते 12 वर्षों से मैच में पारंपरिक गणवेश धोती-कुर्ता पहन टीका-त्रिपुंड लगाए बटुकों ने जमकर बल्ला घुमाया और चौके-छक्के लगाए। संस्कृत में कमेंट्री का जिम्मा आचार्य डा. शेषनारायण मिश्र और विकास दीक्षित ने संभाला। मैच देखने पहुंचे दर्शकों ने भी हर-हर महादेव के उद्घोष से खिलाड़ियों का खूब उत्साह बढ़ाया।
चतुर धवनांक (चार रन), षड् धवनांक (छह रन), फलकधारक (बल्लेबाज), कंदुक प्रक्षेपक (गेंदबाज), कंदुकस्य रेखाया: (वाइड बाल), बहिर्गमनम् (अतिरिक्त रन) जैसे शब्दों ने मैच की कमेंट्री को अनोखा बना दिया। चुटियाधारी बटुक भी मैदान में संस्कृत में ही बातें कर रहे थे। भगवा-धोती, दुपट्टा व रुद्राक्ष की माला धारण किए पूर्व खिलाड़ियों धीरज मिश्र व अनुराग द्विवेदी ने अंपायरिग की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मन की बात कार्यक्रम में इस अनूठी क्रिकेट प्रतियोगिता की चर्चा कर चुके हैं।
प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया। अमन के हरफनमौला प्रदर्शन (47 रन, तीन विकेट) की बदौलत चंद्रमौलि सोसाइटी चेरिटेबल संस्कृत संस्थान ने फाइनल में शास्त्रार्थ महाविद्यालय को छह विकेट से हरा दिया। मैन आफ द मैच शास्त्रार्थ महाविद्यालय के इंद्रजीत ने 46 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 3, 2026 /
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामने आई जानकारी के मुताबिक, संशोधित फिल्म...