Google Analytics Meta Pixel संभागायुक्त दुर्ग संभाग कावरे ने जिला पंचायत एवं तहसील कार्यालय दुर्ग में दी दबिश, अनुपस्थितों पर गिरी गाज - Ekhabri.com

संभागायुक्त दुर्ग संभाग कावरे ने जिला पंचायत एवं तहसील कार्यालय दुर्ग में दी दबिश, अनुपस्थितों पर गिरी गाज

तहसील कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने हेतु दिए स्पष्ट निर्देश

दुर्ग – संभागायुक्त दुर्ग संभाग महादेव कावरे,द्वारा  जिला के मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।श्री कावरे द्वारा सर्वप्रथम जिला पंचायत दुर्ग में सुबह 10ः30 बजे अचानक दबिश दी गई, निरीक्षण के समय कार्यालय में कुल 06 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों श्री फत्ते सिंह राजपूत,  राजपूत, रविशंकर नामदेव,  बिरेन्द्र देवांगन, थानेश्वर चन्द्राकर को कारण बताओ नोटिस साथ ही 01 दिन के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए। पंचायत विभाग दुर्ग में पदस्थ अधिकारी सहायक संचालक काव्या जैन को भी अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।  निरीक्षण के दौरान श्री कावरे ने सभी शाखाओं में जाकर अभिलेखो की जाँच की, स्थापना शाखा में सेवा पुस्तिका का अवलोकन किया जिस पर नॉमिनेशन प्रपत्र सक्षम अधिकारी द्वारा अभिप्रमाणि नही होना पाया गया साथ ही कुछ कर्मचारियों का सामान्य भविष्य निधि पासबुक अद्यतन नही होना पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। संभागायुक्त ने रोकड़ बही संधारित करने एवं अनुदान पंजी संधारित किए जाने के निर्देश सबंधित कर्मचारी को दिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों के टेबल पर नाम पट्टिका आवश्यक रूप से रखे जाने के भी निर्देश दिए।
रीपा योजना के तहत प्रगति के संबंध में की गई चर्चाः-
श्री कावरे ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न योजनाओं की प्रगति के संबंध में चर्चा की जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अश्विनी देवांगन द्वारा केन्द्र एवं राज्य प्रवर्तित योजनाओं के साथ ही रीपा के तहत किए जा रहे कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में अवगत कराया गया।   तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री कावरे ने न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी एवं न्यायालय तहसीलदार एवं न्यायालय नायब तहसीलदार में लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की अधिक संख्या पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित तहसीलदार श्रीमती प्रेरणा सिह एवं नायब तहसीलदारो को सुनवाई हेतु अधिक संख्या में प्रकरण लगाए जाने के निर्देश दिए साथ ही न्यायालय में सुनवाई हेतु निश्चित समय निर्धारित करने के निर्देश दिए।   संभागायुक्त द्वारा अनुविभागीय अधिकारी श्री मुकेश रावटे को कार्यालय में प्रतिलिपि के संबंध में आवेदन प्राप्त किए जाने एवं प्रतिलिपि प्रदाय करने हेतु समय निर्धारित करने के सबंध में निर्देशित किया। संभागायुक्त ने नाजिर शाखा, डब्ल्यू बी एन शाखा, कानूनगो शाखा के निरीक्षण के दौरान संधारित किए जाने वाले विभिन्न पंजीयो का अवलोकन किया, जिस दौरान उन्होने कोटवारी पंजी, बी-4, वर्गीकरण पंजी, पटेली पंजी का अवलोकन किया, प्रतिलिपि शाख में लंबित आवेदनो केे त्वरित निराकरण हेतु संबंधित लिपिक श्रीमती प्रीति भगत एवं अनुविभागीय अधिकारी को निर्देशित किया साथ ही पटवारी पुरूषोत्तम साहू एवं चन्द्रमोहन साव की सेवा पुस्तिका की जॉंच की।
अधिवक्ताओं एवं आम जनता से की चर्चाः- संभागायुक्त श्री कावरे ने तहसील कार्यालय में आम जनता से उनकी समस्याओं के संबंध में चर्चा की साथ ही अधिवक्ताओं से भी न्यायलयीन प्रकरणों के निराकरण के संबंध में चर्चा की जिस पर उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालय के कार्य पर संतुष्टता व्यक्त की गई। श्री कावरे ने न्यायालय के आदेश की प्रति ऑनलाइन में भी अपलोड कराए जाने के निर्देश दिए जिससे कि आम जनता न्यायालयीन प्रकरणों की अद्यतन स्थिति ऑनलाइन के माध्यम से भी देख सके।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

पारागांव में समाज अधिवेशन, मुख्यमंत्री ने भवन और सड़क के लिए राशि स्वीकृत

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026।रायपुर जिले के पारागांव में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज के विकास के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50...