भारत में 18 साल बाद टेस्ट सीरीज जीतने की कोशिशों में जुटी आस्ट्रेलियाई टीम तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। नौ फरवरी से शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज में आस्ट्रेलिया के लिए आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। इससे चितित आस्ट्रेलियाई खेमा अश्विन के “डुप्लीकेट” की मदद ले रहा है। भारत की स्पिनरों की मददगार पिच को देखते हुए आस्ट्रेलिया ने गुजरात के जूनागढ़ के 21 वर्षीय युवा स्पिनर महीश पिथिया को अपने साथ जोड़ा है, जिनका एक्शन अश्विन से मिलता है। पिथिया बेंगलुरू के पास अलूर में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को नेट में अभ्यास करा रहे हैं। आस्ट्रेलिया 2004 से भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीता है।
क्रिकेट डाट काम डाट एयू की रिपोर्ट के अनुसार, आस्ट्रेलियाई टीम ने टेस्ट सीरीज के पहले अभ्यास सत्र में डुप्लीकेट रविचंद्रन अश्विन की गेंदों का सामना किया है। गुरुवार को आस्ट्रेलिया टीम का फोकस स्पिन का सामना करने पर रहा और पिथिया नेट में सभी गेंदबाजों से अलग थे। पिथिया ने अपनी घूमती गेंदों से स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड को परेशान किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि अश्विन से मिलने वाली चुनौती का मुकाबला दुनिया का कोई स्पिनर नहीं कर सकता लेकिन पिथिया आस्ट्रेलियाई टीम की मदद कर रहे हैं, ताकि आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को मदद मिल सके।
दिसंबर में बड़ौदा के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण करने वाले इस युवा खिलाड़ी को इंटरनेट मीडिया पर देखने के बाद आस्ट्रेलिया ने अलूर के केएससीए ग्राउंड में चार दिवसीय अभ्यास शिविर में बुलाया। दरअसल, आस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को थ्रो डाउन का अभ्यास कराने वाले गेंदबाज प्रीतेश्ा जोाी ने टीम के सहायक कोच आंद्रे बोरोवेक को पिथिया के बारे में बताया था। प्रीतेश ने शिविर में हैदराबाद के बायें हाथ के गेंदबाज शशांक महरोत्रा का भी नाम सुझाया था, जो आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अभ्यास करा रहे हैं। इसके अलावा आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को थ्रोडाउन विशेषज्ञ खलील शरीफ भी अभ्यास करा रहे हैं, जो कई आईपीएल टीमों के साथ काम कर चुके हैं।
एक्शन के कारण अश्विन बुलाते हैं दोस्त : पिथिया ने 11 साल की उम्र तक अश्विन को गेंदबाजी करते हुए नहीं देखा था क्योंकि उनके घर में टीवी नहीं था। उन्होंने पहली बार 2013 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध अश्विन की गेंदबाजी देखी और तभी से उन्हें आदर्श मानते हैं। पिथिया को गेंदबाजी करते देख उनके दोस्त उन्हें अश्विन के नाम से बुलाते थे। पिथिया कहते हैं कि उन्हें कभी कभार ही उनके असली नाम से पुकारा जाता है। हर कोई उन्हें अश्विन ही कहता है।
कैमरन ग्रीन का पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध
आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिस का कहना है कि आलराउंडर कैमरन ग्रीन अंगुली की चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं और उनका पहले टेस्ट में खेलना तय नहीं है। कमिस ने कहा, मैं जानता हूं कि वह पहले टेस्ट में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। अभ्यास शिविर में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की, लेकिन नेट पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। हालांकि अब भी हम स्पष्ट नहीं है कि वह पूरी तरह उबर सके हैं या नहीं। अगला सप्ताह उनके लिए काफी अहम है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
November 3, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Murasu) का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में...
By User 6 /
November 4, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर...
By User 6 /
November 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का समापन हो गया। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित समापन एवं...
By User 6 /
November 2, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में भारतीय हथकरघा परंपरा की समृद्ध विरासत और कारीगरों का हुनर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्योत्सव मैदान में लगे हथकरघा वस्त्रों के स्टॉल पर देश के विभिन्न राज्यों...
By User 6 /
November 4, 2026 /
रायपुर, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ को विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु...
By User 6 /
November 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में कृषि विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां हरियाली से सजे प्राकृतिक वातावरण के बीच खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन और जैव विविधता...
By User 6 /
November 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने बाल चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में अब तक 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा (सर्जरी) की जा...
By User 6 /
November 2, 2026 /
रायपुर: खमतराई इलाके में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर दो करोड़ रुपये कीमत का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। पता चला है कि इसकी सूचना मुखबिर से मिले इनपुट के बाद मिली थी, पुलिस ने ठिकाने पर दबिश दी।...
By User 6 /
November 4, 2026 /
रायपुर। गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों से उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने...