भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके पाकिस्तान ने भारत विरोधी पैंतरीबाजी करना अब तक नहीं छोड़ा है। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने हाल ही में बताया है कि पाकिस्तान एक टूलकिट की मदद से कश्मीर पर भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बदनाम करने की साजिश रच रहा है।
सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान पांच जनवरी को मनाए जाने वाले कश्मीर एकता दिवस पर इंटरनेट मीडिया पर भारत के खिलाफ फर्जी कहानियां बताएगा।
पाकिस्तानी खुफिया एजेंट विश्व भर में भारत के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों का आयोजन करेंगे। पाकिस्तान ने भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नीचा दिखाने के लिए भी साजिश रच रखी हैं। इस संबंध में मिले एक दस्तावेज के अनुसार पाकिस्तान की ओर से भारत विरोधी एक व्यापक टूलकिट तैयार की गई है जिसे इंटरनेट मीडिया पर फर्जी कहानियों और दुष्प्रचार के रूप में प्रसारित किया जाएगा। यह टूलकिट ईमेल के जरिये इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने विश्व भर में अपने एजेंटों को भेजी है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने यह दस्तावेज ईमेल और फैक्स के रूप में 26 जनवरी से 03 फरवरी के बीच अपने एजेंटों को भेजे हैं। इस टूलकिट में एजेंटों को भारत के खिलाफ विश्व को गुमराह करने को कहा गया है। इसके लिए उन्हें कश्मीर घाटी में भारतीय सेना के मानवाधिकार के मामलों की झूठी कहानियां गढ़ने को कहा गया है।
इन दस्तावेजों में वीडियो के लिक साझा किए गए हैं। इनका इस्तेमाल इंटरनेट मीडिया पर और प्रदर्शनों के दौरान किया जाएगा। पाकिस्तान के बनाए इन फर्जी वीडियो में बताया जाएगा कि घाटी में भारतीय सेना की तैनाती से कश्मीरियों का उत्पीड़न हो रहा है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी एजेंटों से ऐसी रणनीति बनाने को कहा गया है कि इस फर्जी कहानी को विदेशी मीडिया में अधिकाधिक कवरेज मिले।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...
By User 6 /
July 24, 2026 /
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 20 जुलाई 2026।रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोढ़ी स्थित गधीया आर्द्रभूमि इन दिनों पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। हाल ही में यहां स्पॉट-बिल्ड डक और लेसर व्हिस्लिंग...