Google Analytics Meta Pixel मदनी के अल्लाह और ओम को एक बताने पर मचा बवाल - Ekhabri.com

मदनी के अल्लाह और ओम को एक बताने पर मचा बवाल

जमीयत उलेमा-ए-हिंद का तीन दिवसीय महाधिवेशन अंतिम दिन रविवार को विवादों का अखाड़ा बन गया। धार्मिक सद्भावना को लेकर आयोजित सम्मेलन में हिंदू व अन्य गैर-मुस्लिम धर्मगुरुओं की मंच पर मौजूदगी के दौरान जमीयत के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने “अल्लाह” और “ओम” को एक बता दिया। अधिवेशन के आयोजक जमीयत के प्रमुख महमूद मदनी ने एक दिन पहले जिन संघ प्रमुख मोहन भागवत को संवाद के लिए न्योता दिया था, उन पर भी अरशद मदनी ने गंभीर टिप्पणी कर दी।

 

 

 

विवाद इतना बढ़ा कि मदनी को शास्त्रार्थ की चुनौती देकर जैन धर्मगुरु लोकेश मुनि व अन्य धर्मगुरु मंच से उतर गए। महमूद मदनी ने मेहमान बताकर जैन मुनि को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुके। लोकेश मुनि ने दावा किया कि मंच से उतरते समय उन पर हमले की कोशिश की गई, लेकिन कुछ लोगों ने बचा लिया। जैन मुनि ने जब मंच से अरशद मदनी के बयान का विरोध किया, तब दर्शक दीर्घा से उनके खिलाफ नारे लगे थे।

 

 

रामलीला मैदान में जमीयत के तीन दिवसीय महाधिवेशन के आखिरी दिन धार्मिक सद्भावना सम्मेलन आयोजित किया गया। मंच पर मौलाना महमूद मदनी, जैन मुनि आचार्य लोकेश, परमार्थ निकेतन के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती, सिख धर्मगुरु सरदार चंडोक सिह भी मौजूद थे। जमीयत के के प्रमुख अरशद मदनी ने तीखे तेवरों में कहा, “हम “आदम” की औलाद को “आदमी” कहते हैं, जबकि ये (हिंदू) “मनु” की औलाद को “मनुष्य” कहते हैं।

 

 

 

 

मैंने बड़े-बड़े धर्मगुरुओं से पूछा कि जब न श्रीराम थे, न ब्रह्मा और शिव, तब मनु यानी आदम किसकी पूजा करते थे। बहुत कम लोग बताते हैं कि वह “ओम” को पूजते थे, जिसका कोई रंग नहीं है। वह हवा है। उसने आसमान बनाया, उसने ही जमीन बनाई। उसे ही तो हम अल्लाह कहते हैं। इन्हीं को तो तुम ईश्वर कहते हो, फारसी बोलने वाले खुदा कहते हैं और अंग्रेजी बोलने वाले गाड कहते हैं। इसका मतलब मनु यानी आदम, ओम यानी अल्लाह को पूजते थे।”

Read Also  पूर्व मंत्री के परिजनों के लिए धान खरीदी की वीआईपी व्यवस्था

 

 

संघ प्रमुख पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
मदनी यहीं नहीं रुके। महाधिवेशन के शुरुआती दो दिन में आरएसएस समेत हिदू संगठनों से संवाद बढ़ाने की कोशिश को पलीता लगाते हुए उन्होंने संघ प्रमुख भागवत पर भी विवादित टिप्पणी की। कहा, “घर वापसी और सारे मुसलमानों को हिंदू बताने जैसा बयान “जाहिल” जैसा है। मदनी का इतना कहना था कि वहां उपस्थित तमाम धर्मगुरु आपत्ति जताने लगे। तमतमाए जैन धर्मगुरु लोकेश मुनि ने तल्ख लहजे में कहा, “मदनी साहब मेरे पिता समान हैं, लेकिन जितनी कहानी उन्होंने सुनाई है, अल्लाह, मनु, ये वो… सब बकवास की बातें हैं। मैं उन्हें शास्त्रार्थ की चुनौती देता हूं।

 

 

 

आप दिल्ली आएं या मुझे सहारनपुर बुलाएं, वहां मैं आऊंगा।” उन्होंने कहा, “जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर हुए। पार्श्वनाथ 23वें थे, इसके पहले 22वें तीर्थंकर नेमिनाथ थे, जो योगीराज कृष्ण के चचेरे भाई थे। इसी तरह, पहले तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव थे, जिनके पुत्र भरत और बाहुबली के आधार पर इस भारत का नाम पड़ा है। आपने जो बात कही है, हम उससे सहमत नहीं हैं। हम केवल इस पर सहमत हैं कि मिलजुलकर प्यार-मोहब्बत से रहें, लेकिन आपने सारे प्रयासों पर पलीता लगा दिया।” इतना कहकर वह मंच से उतर गए। सरदार चंडोक सिंह सहित सर्वधर्म संसद से जुड़े अन्य कई धर्मगुरु भी मंच से उतर गए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...